Pure Electric Advance Flex फोल्डिंग ई-स्कूटर लॉन्च, 39 किमी की रेंज और जबरदस्त फीचर्स से लैस

Pure Advance Flex 2023 Electric Scooter में 710W की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जुलाई 2023 13:00 IST
ख़ास बातें
  • Pure Advance Flex 2023 Electric Scooter में 710W की इलेक्ट्रिक मोटर है।
  • Pure Advance Flex 2023 Electric Scooter की कीमत £1,099 है।
  • Pure Advance Flex 2023 ई-स्कूटर 39 किमी की रेंज प्रदान करता है।

Pure Advance Flex 2023 Electric Scooter की रेंज 39 किमी है।

Photo Credit: Pure Electric

Pure Electric ने Pure Advance Flex 2023 Electric Scooter को पेश किया है जो कि कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है। एडवांस फ्लेक्स को 5 स्टेप में एक हिस्से में मोड़ा जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 710W इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह एक बार चार्ज करने पर 39 किमी की रेंज प्रदान करता है। इस ई-स्कूटर को छोटे डिजाइन की बदौलत ऑफिस डेस्क के नीचे या कार के बूट में रखा जा सकता है। आइए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जानते हैं।


Pure Advance Flex 2023 Electric Scooter की कीमत


Pure Advance Flex 2023 Electric Scooter की कीमत £1,099 (लगभग 1,16,391 रुपये) है। Pure Electric ऐप स्कूटर के लिए ज्यादा कंट्रोल प्रदान करती है। जहां यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर ढेर सारी जानकारी पा सकते हैं और स्कूटर को डिजिटली लॉक भी कर सकते हैं। Advance Flex प्योर इलेक्ट्रिक की साइट पर "कमिंग सून" के तौर पर लिस्टेड किया गया है।


Pure Advance Flex 2023 Electric Scooter के स्पेसिफिकेशंस


Pure Advance Flex 2023 Electric Scooter में 710W की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। स्कूटर में 36V/9.5Ah की बैटरी है जो 39 किमी की रेंज प्रदान करती है। Advance Flex की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। ई-स्कूटर में 3 ड्राइविंग मोड और नाइट सेफ्टी के लिए एक इंटीग्रेटेड लाइट सिस्टम है। एडवांस फ्लेक्स में दिए गए फोल्डिंग मैकेनिज्म में 5 यूजर्स-फ्रेंडली फेज शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो फोल्ड होने पर एडवांस फ्लेक्स की लंबाई 24.4 इंच, चौड़ाई 11.8 इंच और ऊंचाई 22.4 इंच है। सामान्य तौर पर लंबाई 41 इंच, चौड़ाई 23.6 इंच और ऊंचाई 42.5 इंच है।

एडवांस फ्लेक्स ई-स्कूटर का वजन 16 किलोग्राम है। इससे शहर के अंदर छोटी यात्रा आसानी से की जा सकती हैं। इससे कठिन इलाकों या खराब मौसम में आसानी से ट्रैवल किया जा सकता है। प्योर इलेक्ट्रिक एडवांस फ्लेक्स का डिजाइन कंफर्ट, पावर, पोर्टेबिलिटी और वर्सिटेलिटी प्रदान करता है। इसमें फोरवर्ड स्टेंस डिजाइन है जो कि ज्यादा कंफर्टेबल राइड के लिए दो फुटरेस्ट से लैस है। ई-स्कूटर पर फॉरवर्ड स्टांस यूजर्स को बैलेंस पॉजिशन में आसानी से चलाने की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा साइड बाय साइड स्टेंस ज्यादा बैलेंस्ड राइड बनाए रखता है। सेफ्टी के लिए स्कूटर को IP65 रेटिंग दी गई है। इस स्कूटर को आसानी से रिपेयर करने लायक डिजाइन किया गया है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra ने Geekbench पर टेस्टिंग में  iPhone 17 Pro Max को पीछे छोड़ा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra ने Geekbench पर टेस्टिंग में  iPhone 17 Pro Max को पीछे छोड़ा
  2. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
  3. Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  4. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान!
  5. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  6. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस्ट
  7. WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
  8. घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत
  9. 27 हजार सस्ता मिल रहा Google का 64MP कैमरा वाला दमदार Pixel फोन!
  10. भारत में सेमीकंडक्टर्स की 25 प्रतिशत डिमांड पूरी करेगी HCL 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.