362 Km रेंज वाली Peugeot e-208 GT इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, हादसे की जांच शुरू

सोमवार को, न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में Peugeot e-208 GT इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई, जिसके बाद अग्निशामक दल ने आग पर समय रहते काबू पा लिया।

362 Km रेंज वाली Peugeot e-208 GT इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, हादसे की जांच शुरू

Peugeot ने e-208 GT इलेक्ट्रिक कार को पिछले साल के आखिर में लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में Peugeot e-208 GT इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई
  • आग पर समय रहते काबू पाया गया
  • हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने की घटनाएं केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में रिपोर्ट की जा रही है, जिसमें से हालिया हादसा न्यूजीलैंड के वेलिंगटन से सामने आया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बीचे सोमवार की सुबह कथित Peugeot e-208 GT इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई, जिसके बाद अग्निशामक दल ने आग पर काबू पाया। Peugeot ने e-208 GT इलेक्ट्रिक कार को न्यूजीलैंड की मार्केट में पिछले साल के आखिर में लॉन्च किया था।

सोमवार को, न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में Peugeot e-208 GT इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई थी, अग्निशामक दल ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। रिपोर्ट कहती है कि हादसा उस समय हुआ, जब कार पार्किंग पर खड़ी थी। Stuff का कहना है कि उनके द्वारा देखी हादसे के बाद की तस्वीर से पता चलता है कि इलेक्ट्रिक वाहन में आग आगे की तरफ से शुरू हुई, क्योंकि कार का फ्रंट फेंडर और फायरवॉल के कंपोनेंट पूरी तरह से जल चुके थे। इसके अलावा, विंडशील्ड भी चकनाचूर हो गई थी।

रिपोर्ट आगे बताती है कि हादसे के बाद भी इलेक्ट्रिक कार की प्राइमरी ट्रैक्शन बैटरी को क्षति नहीं पहुंची थी, जिससे पता चलता है कि आग का कारण ये बैटरी नहीं थी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि आग लगने की वजह EV की 12-वोल्ड बैटरी हो सकती है, जो बोनट के नीचे फिट थी।

हालांकि, Stuff को दिए एक बयान में Peugeot New Zealand के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि इस हादसे की जांच शुरू हो चुकी है, जिसे Peugeot की मूल कंपनी Stellantis के साथ मिलकर अंजाम दिया जा रहा है।

बयान में कहा गया है, (अनुवादित) "हमें घटना की जानकारी है और कार हमारे कब्जे में है। हम स्टेलेंटिस के साथ गहन जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक आधार पर, हम जो जानते हैं वह यह है कि ट्रैक्शन बैटरी प्रभावित नहीं हुई थी।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric car, Electric Car Fire
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  5. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  6. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  7. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  8. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  10. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »