Ola Electric ने शुरू की इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air की टेस्टिंग, 165 किलोमीटर की है रेंज

कंपनी ने इस महीने S1 Air की टेस्ट राइड और डिलीवरी शुरू करने की पुष्टि की है। इसके लिए बुकिंग मिलनी शुरू हो गई हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जुलाई 2023 16:09 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बुकिंग मिलनी शुरू हो गई हैं
  • इसका प्राइस 84,999 रुपये से लगभग 1,09,000 रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकता है
  • कंपनी इस वर्ष के अंत तक स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की योजना बना रही है

Photo Credit: कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में लगभग 40 प्रतिशत मार्केट शेयर होने का दावा है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Ola Electric ने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air की टेस्टिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने इस महीने S1 Air की टेस्ट राइड और डिलीवरी शुरू करने की पुष्टि की है। इसके लिए बुकिंग मिलनी शुरू हो गई हैं। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 165 किलोमीटर और टॉप स्पीड 85 kmph होने की संभावना है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें S1 Air की टेस्टिंग की जा रही है। इसमें राइडर्स को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर रेस लगाते देखा जा सकता है। S1 Air का प्राइस 84,999 रुपये से लगभग 1,09,000 रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकता है। इसे पांच डुअल टोन कलर्स - Coral Glam, Neo Mint, Porcelain White, Jet Black और Liquid Silver में उपलब्ध कराया जाएगा। 
Advertisement

कंपनी ने बताया है कि पिछले वर्ष इसके 2.5 kWh वाले वेरिएंट की बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को 3 kWh वेरिएंट पर बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपग्रेड किया जाएगा। हाल ही में Ola Electric ने अपना 500वां एक्सपीरिएंस सेंटर जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में शुरू किया है। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष पुणे में अपना पहला एक्सपीरिएंस सेंटर खोला था। कंपनी का लक्ष्य अगले कुछ महीनों में एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 1,000 करने का है। ओला इलेक्ट्रिक के D2C सेल्स और सर्विस मॉडल में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलीवरी और सर्विसिंग शामिल है। हालांकि, कंपनी को अपनी सेल्स का बड़ा हिस्सा वेबसाइट और ऐप के जरिए मिलता है। ओला इलेक्ट्रिक का इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में 40 प्रतिशत मार्केट शेयर होने का दावा है। 

इस वर्ष के अंत तक स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की योजना बना रही है। कंपनी ने इसके लिए Goldman Sachs और Kotak Bank को इनवेस्टमेंट बैंकर नियुक्त किया है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। ओला इलेक्ट्रिक में जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप और टाइगर ग्लोबल इनवेस्टमेंट जैसे इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है। कंपनी ने पिछले वर्ष फंड जुटाया था और तब इसकी वैल्यू लगभग पांच अरब डॉलर की लगी थी। कंपनी की शुरुआत ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली Ola के फाउंडर Bhavish Aggarwal ने की थी। हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक ने यह तय नहीं किया है कि वह इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए कितनी रकम जुटाएगी और कितने वैल्यूएशन की डिमांड की जाएगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.