Ola S1 Pro vs S1 Pro Sport: कीमत, रेंज, परफॉर्मेंस और डिजाइन में कितना अंतर? यहां जानें

Ola S1 Pro की कीमत वेरिएंट के अनुसार लगभग 1.15 लाख से 1.35 लाख रुपये (ex-showroom) के बीच है, जबकि S1 Pro Sport को 4 kWh पैक के लिए 1.50 लाख रुपये और 5.2 kWh के लिए करीब 1.65 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अगस्त 2025 06:00 IST
ख़ास बातें
  • S1 Pro Sport में मिलता है 320 km रेंज और 152 km/h टॉप स्पीड
  • Sport में राइडिंग डायनामिक्स और ADAS जैसी सुरक्षा में बड़ा कदम
  • S1 Pro 1.1 लाख से 1.3 लाख रुपये, S1 Pro Sport 1.5 लाख से 1.65 लाख रुपये

Ola S1 Pro Sport सीधे S1 Pro की बनावट पर आधारित है पर उसमें कई स्पोर्टी ट्विक्स हैं जो इसे अलग बनाते हैं।

Photo Credit: Ola Electric

जब Ola Electric ने इस Independence Day पर S1 Pro Sport लॉन्च किया, तब एक बात साफ हो गई कि अब भी उनके मूल मॉडल - S1 Pro के मुकाबले यह स्कूटर कहीं ज्यादा परफॉर्मेंस-फोकस्ड है। फ्रेम के मामले में दोनों में समानता है, लेकिन नए Sport मॉडल के अंदर जो फर्क है वो सच में राइडिंग एक्सपीरियंस को नए लेवल पर ले जानें का दमखम रखता है। दोनों के डिजाइन, पावरट्रेन और फीचर्स में कुछ नोटिसेबल अंतर हैं, जिसके कारण इनके बीच एक डिटेल्ड कंपेरिजन करना बनता है। तो आइए जानते हैं दोनों में असल में क्या फर्क है।

डिजाइन और परफॉर्मेंस

Ola S1 Pro Sport सीधे S1 Pro की बनावट पर आधारित है पर उसमें कई स्पोर्टी ट्विक्स हैं जो इसे अलग बनाते हैं। S1 Pro Sport में फ्रंट पर कार्बन-फाइबर फेंडर, ऑलॉय के बड़े (14-इंच) व्हील्स, नया विंडस्क्रीन और एक फ्रंट कैमरा है, जो ADAS जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स को इनेबल करता है। Sport वेरिएंट ADAS के साथ लाइनअप का पहला वेरिएंट है, जो क्रैश अलर्ट और ब्लाइंड स्पॉट जैसे फीचर्स लेकर आता है। इसके अलावा, Sport वेरिएंट में पिलियन ग्रैब रेल को अपडेट किया गया है, सीट को ओवरऑल डिजाइन के अनुरूप स्कूप किया गया है और फ्रंट एप्रन को और भी अग्रेसिव लुक दिया गया है। कुल मिलाकर डिजाइन के मामले में यह नाम जैसा ही, यानी मूल S1 Pro से अधिक स्पोर्टी है।

Advertisement

रेंज और टॉप स्पीड

जहां S1 Pro Gen 3 (4 kWh वेरिएंट) करीब 242 किमी रेंज और 125 km/h टॉप स्पीड देता है, वहीं S1 Pro Sport में 5.2 kWh बड़ा बैटरी पैक और Ola की 4680 Bharat सेल होने के चलते IDC रेंज 320 किमी और 152 km/h टॉप स्पीड मिलती है। 

S1 Pro Sport की स्पोर्टी राइडिंग का इशारा यह है कि S1 Pro के 0-40 km/h 2.7 सेकंड में पूरा करने की तुलना में Sport वही स्प्रिंट सिर्फ 2 सेकंड में पूरा करने का दावा करता है, क्योंकि टॉर्क लगभग 71 Nm और मोटर पावर 16 kW (Ferrite) है। 

Advertisement

फीचर और टेक्नोलॉजी अपडेट्स

दोनों में कनेक्टेड क्लस्टर, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, क्रूज कंट्रोल, GPS-आधारित फीचर्स और रिमोट ऐप कंट्रोल है, लेकिन S1 Pro Sport में खासतौर पर MoveOS 6, ADAS फीचर्स जैसे फ्रंट कैमरा आधारित फीचर्स हैं, जिसमें क्रैश अलर्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ब्लाइंड-स्पॉट वॉर्निंग शामिल हैं।

कीमत और उपलब्धता

Ola S1 Pro की कीमत वेरिएंट के अनुसार लगभग 1.15 लाख से 1.35 लाख रुपये (ex-showroom) के बीच है, जबकि S1 Pro Sport को 4 kWh पैक के लिए 1.50 लाख रुपये और 5.2 kWh के लिए करीब 1.65 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  2. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  3. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  2. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  3. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  4. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  5. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  6. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  7. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  8. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  9. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  10. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.