Ola 15 अगस्त को लॉन्च करेगी 6 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स! 5 बाइक और 1 स्कूटर की उम्मीद

Ola इस साल 15 अगस्त के दिन एक बड़ी घोषणा करने वाली है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जुलाई 2023 22:09 IST
ख़ास बातें
  • Ola ने हाल ही में अपनी 5 अपकमिंग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को टीज किया था
  • कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर 15 अगस्त, 2021 को लॉन्च किया था
  • 181 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है Ola S1 सीरीज

Ola Electric ने कुछ समय पहले अपने 5 अपकमिंग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को टीज किया था

Ola Electric ने 15 अगस्त, 2021 के दिन अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 को लॉन्च किया था। इस प्रोडक्ट के बाद कंपनी ने घोषणा की थी कि वह अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को तेजी से आगे बढ़ाएगी। Ola अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज में तीन वेरिएंट S1, S1 Pro और S1 Air के साथ चल रही है और अब, खबर है कि कंपनी इस साल 15 अगस्त के दिन अपने कई नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की घोषणा कर सकती है, जिनमें इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल दोनों शामिल होंगे। 

GaadiWaadi ने सूत्रो का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि Ola इस साल 15 अगस्त के दिन एक बड़ी घोषणा करने वाली है। बेंगलुरु स्थित कंपनी वर्तमान में इलेक्ट्रिक कारों सहित कई जीरो-एमिशन वाहनों पर काम कर रही है। कुछ समय पहले कंपनी ने अपने 5 अपकमिंग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को टीज किया था, जिनमें कम्यूटर, एडवेंचर टूरर, क्रूजर और स्पोर्ट्स सभी सेगमेंट की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शामिल थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी 15 अगस्त के दिन बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ-साथ इन पांच मोटरसाइकिल में से कुछ के प्रोडक्शन-रेडी मॉडल्स को पेश कर सकती है। ओला इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाविश अग्रवाल पिछले कुछ समय से समय-समय पर इन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को टीज करते आए हैं।

जैसा कि हमने बताया, Ola के पास वर्तमान में केवल S1 सीरीज के तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं। S1 को कंपनी ने इस साल की शुरुआत में अपडेट किया था और 2 kWh बैटरी पैक का ऑप्शन दिया था। इसके लिए 91 किमी रेंज का दावा किया जाता है और टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा बताई गई है।
Advertisement

वहीं, S1 Pro 4 किलोवाट की बैटरी पैक के साथ आता है और रेंज 181 किमी बताई जाती है। Ola S1 सीरीज वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.