Ola Electric बदलेगी S1 और S1 Pro ई-स्कूटर्स का फ्रंट फोर्क, कस्टमर्स के लिए होगा फ्री

ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि यह एक अपग्रेडेड फोर्क होगा जिसमें डिजाइन बदला गया है। इससे S1 और S1 Pro की मजबूती बढ़ेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 मार्च 2023 09:00 IST
ख़ास बातें
  • इस बारे में कंपनी की ओर से जल्द विस्तृत जानकारी दी जाएगी
  • इससे S1 और S1 Pro की मजबूती बढ़ेगी
  • ओला इलेक्ट्रिक की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है

कंपनी इसकी शुरुआत 22 मार्च से करेगी

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Ola Electric ने S1 और S1 Pro के फ्रंट फोर्क को बदलने की घोषणा की है। इसके लिए कस्टमर्स को कोई भुगतान नहीं करना होगा। इसकी शुरुआत 22 मार्च से होगी। इस बारे में कंपनी की ओर से जल्द विस्तृत जानकारी दी जाएगी। 

ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि यह एक अपग्रेडेड फोर्क होगा जिसमें डिजाइन बदला गया है। इससे S1 और S1 Pro की मजबूती बढ़ेगी। कंपनी नए एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है, "हाल ही में फ्रंट फोर्क की सेफ्टी को लेकर कस्टमर्स ने कुछ आशंकाएं जताई थी। हम आपको यह आश्वासन देते हैं कि यह गलत है। फ्रंट फोर्क सहित हमारे स्कूटर्स के सभी कंपोनेंट्स की कठिन स्थितियों में विस्तृत टेस्टिंग की जाती है।" 

ऐसे कुछ मामले हुए थे जिनमें गड्डे में जाने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का फ्रंट फोर्क टूट गया था। इस वजह से कुछ स्कूटर चालकों को चोटें लगी थी। कंपनी ने उस हिस्से को मजबूत किया है जहां व्हील से सस्पेंशन जुड़ता है। S1 और  S1 Pro में सिंगल-साइडेड फ्रंट फोर्क डिजाइन का इस्तेमाल होता है, जिसकी सप्लाई Gabriel करती है। ओला इलेक्ट्रिक के अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क का इस्तेमाल किया जाता है। पिछले वर्ष कंपनी को अपने कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने के मामलों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज और क्वालिटी को लेकर भी शिकायतें की गई थी। 

कंपनी की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। इनमें एक कम प्राइस वाला स्कूटर, एक प्रीमियम मोटरसाइकिल और एक कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शामिल हो सकती है। ओला इलेक्ट्रिक ने अगले वर्ष अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने का टारगेट रखा है। कंपनी ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक कार का एक टीजर जारी किया था। इसमें इस इलेक्ट्रिक कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर के बारे में कुछ संकेत दिए गए थे। इसमें एक यूनीक और मॉडर्न डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील है। इसके टू-स्पोक डिजाइन में जेट स्टाइल वाले स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल हैं जिनके बीच में OLA का लोगो है। इसमें रियरव्यू मिरर्स की जगह कैमरा है, जो एयरोडायनैमिक्स में मदद करेगा। इसके बीच में एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन है जो 12 इंच से अधिक की हो सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.