Ola Electric ने जनवरी में की अपनी सबसे अधिक मंथली सेल्स, 40 प्रतिशत हुआ मार्केट शेयर

कंपनी ने इस सेगमेंट में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान बरकरार रखा है। इसने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 70 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 फरवरी 2024 16:40 IST
ख़ास बातें
  • इस महीने ओला इलेक्ट्रिक लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी
  • इसके लिए कंपनी ने तमिलनाडु के कृष्णागिरी फैक्टरी लगाई है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

कंपनी ने दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल Ola Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की जनवरी में सेल्स 31,000 यूनिट्स से अधिक रही है। कंपनी ने इस सेगमेंट में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान बरकरार रखा है। इसने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 70 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की है। 

कंपनी ने दिसंबर में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 30,000 से अधिक यूनिट्स बेची थी। एक महीने में बिक्री का यह आंकड़ा हासिल करने वाली यह पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर बनी थी। वाहन पोर्टल के अनुसार, जनवरी में ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के 31,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Anshul Khandelwal ने कहा, "इस वर्ष की बहुत अच्छी शुरुआत हुई है। कंपनी के लिए जनवरी में अभी तक के सबसे अधिक रजिस्ट्रेशंस हुए हैं। हमारा मानना है कि S1 Pro, S1 Air, and S1 X+ के साथ हमारे प्रोडक्ट्स की मजबूत रेंज से रफ्तार बरकरार रहेगी और अधिक कस्टमर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने के लिए प्रोत्साहित होंगे।" 
Advertisement

इस महीने ओला इलेक्ट्रिक लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। इसके लिए कंपनी ने तमिलनाडु के कृष्णागिरी फैक्टरी लगाई है। इस गीगाफैक्टरी के पूरी कैपेसिटी तक पहुंचने पर लगभग 25,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर, Bhavish Aggarwal ने चेन्नई में आयोजित तमिलनाडु ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट में यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था, "इस गीगाफैक्टरी के फरवरी में शुरू होने पर ओला इलेक्ट्रिक देश में लिथियम आयन सेल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली पहली कंपनी बन जाएगी।" इस गीगाफैक्टरी की कैपेसिटी 100 GWh की होगी। इसे 5 GWh की कैपेसिटी से शुरू किया जाएगा। कंपनी ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 66.2 करोड़ डॉलर हासिल करने की योजना बनाई है। इसमें नए शेयर्स जारी करने के साथ ही मौजूदा इनवेस्टर जापान के SoftBank की ओर से भी शेयर्स की बिक्री की जाएगी। 

ओला इलेक्ट्रिक ने दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी। इसकी योजना साउथ ईस्ट एशिया, लैटिन अमेरिका और यूरोप में स्कूटर्स को एक्सपोर्ट करने है। कंपनी का इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार को भी लॉन्च करने का भी टारगेट है। इसने सर्विस नेटवर्क को बढ़ाने के साथ ही नए फास्ट चार्जर्स इंस्टॉल करने की जानकारी दी है।  कंपनी के पास 400 सर्विस सेंटर्स और लगभग 1,000 EV चार्जर्स हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  2. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  3. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  4. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  5. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  7. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  8. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  9. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  10. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.