Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के इंतजार थोड़ा लंबा है! कंपनी ने बताया कब होगी लॉन्च

SEBI के पास दाखिल किए गए डॉक्यूमेंट्स से यह पुष्टि होती है कि Ola Electric की अपकमिंग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल वित्तीय वर्ष 2026 की पहली छमाही में पेश की जाएगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 जून 2024 18:47 IST
ख़ास बातें
  • वित्तीय वर्ष 2026 की पहली छमाही में पेश की जाएगी Ola की इलेक्ट्रिक बाइक
  • Ola ने पिछले साल चार कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को दिखाया था
  • इनमें डायमंडहेड, एडवेंचर, रोडस्टर और क्रूजर शामिल हैं

Ola Electric को IPO के लिए मार्केट्स रेगुलेटर SEBI से मंजूरी मिल गई है

Photo Credit: Ola Electric

Ola Electric भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अच्छा परफॉर्म कर रही है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को लगातार अपडेट किया है और अब तेजी से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की ओर बढ़ रही है। अभी तक Ola इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई थी, लेकिन कंपनी द्वारा अपने IPO के लिए SEBI के पास दाखिल किए DRHP डॉक्यूमेंट्स से इसके लॉन्च की टाइमलाइन समाने आ गई है। Ola Electric ने यह पहले ही पुष्टि कर दी थी कि कंपनी चार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के पोर्टफोलियो पर काम कर रही है। एक टीजर के जरिए सभी इलेक्ट्रिक बाइक के प्रोटोटाइप्स को भी दिखाया गया था। हालांकि, इनके स्पेसिफिकेशन्स को अभी तक पर्दे के पीछे ही रखा गया है।

SEBI के पास दाखिल किए गए डॉक्यूमेंट्स से यह पुष्टि होती है कि Ola Electric की अपकमिंग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल वित्तीय वर्ष 2026 की पहली छमाही में पेश की जाएगी। वहीं, कंपनी की आने वाले समय में अपने पोर्टफोलियो को मास-मार्केट मोटरसाइकिल सेगमेंट में एक्सपेंड करने की भी प्लानिंग है। कंपनी ने IPO के लिए अपने DRHP में लिखा है कि "हमें वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में मोटरसाइकिलों की डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है।" 
Advertisement

बता दें कि Ola Electric ने पिछले साल चार कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें - डायमंडहेड, एडवेंचर, रोडस्टर और क्रूजर दुनिया के सामने पेश की थीं। पिछले साल इनकी कीमतों को लेकर कुछ अफवाहें भी सामने आई थीं, जिनमें इन इलेक्ट्रिक बाइक्स के 85,000 रुपये से लेकर 1.25 लाख रुपये के सेगमेंट में लॉन्च होने का अनुमान लगाया गया था।

कंपनी का कहना कि वे अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और अधिक एक्सपेंड करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिलहाल कंपनी के पास Ola S1X, S1 Pro और S1 Air मॉडल्स हैं। अपने DRHP में कंपनी ने लिखा, "हम अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का और विस्तार करने की योजना बना रहे हैं, ताकि लंबे समय में विभिन्न प्रोडक्ट टाइप्स और प्राइस पॉइंट्स पर उपभोक्ताओं के व्यापक आधार पर कब्जा करने के लिए बड़े पैमाने पर बाजार की मोटरसाइकिलों को भी कवर किया जा सके।" 
Advertisement

बता दें कि Ola Electric को इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए मार्केट्स रेगुलेटर SEBI से मंजूरी मिल गई है। इस IPO के जरिए कंपनी लगभग 5,500 करोड़ रुपये जुटाएगी। इस फंड का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, कर्ज चुकाने और रिसर्च एंड डिवेलपमेंट (R&D) में किया जाएगा।  इस IPO में लगभग 5,500 करोड़ रुपये के नए शेयर्स और लगभग 1,750 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल होगा। OFS में मौजूदा शेयरहोल्डर्स 9.59 करोड़ से अधिक शेयर्स बेच सकते हैं। इसमें ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर, Bhavish Aggarwal की ओर से लगभग 4.73 करोड़ शेयर्स की बिक्री की जाएगी।
Advertisement

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की सेल्स छह प्रतिशत से अधिक बढ़कर 37,191 यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 35,000 से अधिक यूनिट्स बेची थी। ओला इलेक्ट्रिक की नई S1 X रेंज का सेल्स में बड़ा योगदान रहा है और इसका मार्केट शेयर बढ़कर  लगभग 49 प्रतिशत हो गया है। Ola S1X रेंज के प्राइसेज 74,999 रुपये से 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। S1X को 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।  

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.