Oben की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स पर 35,000 रुपये तक के बेनेफिट्स का ऑफर

इस फर्म की एंट्री लेवल की Rorr EZ में 2.6 kWh, 3.4 kWh और 4.4 kWh के बैटरी पैक के विकल्प हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 सितंबर 2025 20:02 IST
ख़ास बातें
  • इस ऑफर में कस्टमर्स को 10,000 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है
  • Oben की एंट्री लेवल की Rorr EZ में बैटरी पैक के तीन विकल्प हैं
  • इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सभी वेरिएंट्स की टॉप स्पीड लगभग 95 kmph है

इसमें कस्टमर्स को 10,000 रुपये तक कैशबैक की पेशकश की जा रही है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के प्रमुख स्टार्टअप्स में शामिल Oben Electric ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स पर फेस्टिव सीजन के दौरान 35,000 रुपये तक के बेनेफिट्स की पेशकश की है। इससे Oben Electric की Rorr EZ Sigma and Rorr EZ जैसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस पेशकश में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के प्राइसेज में 20,000 रुपये का बेनेफिट प्राइसिंग में शामिल किया गया है। इसके अलावा Oben Electric की ओर से कस्टमर्स को 10,000 रुपये तक कैशबैक और प्रत्येक खरीदारी पर एश्योर्ड गोल्ड कॉइन की भी पेशकश की जा रही है। इस फर्म की एंट्री लेवल की Rorr EZ में 2.6 kWh, 3.4 kWh और 4.4 kWh के बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 2.6 kWh के बैटरी पैक वाला बेस वेरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 110 किलोमीटर की रेंज देता है। इसे लगभग 45 मिनटों में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। इसके 3.4 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 140 किलोमीटर की है। इसे चार्ज करने में 1.30 घंटे लगते हैं। 

Rorr EZ का 4.4 kWh बैटरी वाला वेरिएंट लगभग 175 किलोमीटर की रेंज देता है। इसे पूरी तरह चार्ज करने में लगभग दो घंटे लगते हैं। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सभी वेरिएंट्स की टॉप स्पीड लगभग 95 kmph की है। यह केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph तक पहुंच सकती है। Rorr EZ Sigma की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 175 किलोमीटर की है। यह केवल 3.3 सेकेंड्स में 0-40 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसमें 5 इंच का TFT डिस्प्ले नेविगेशन अन्य फीचर्स के साथ है। 

Oben Electric की CEO, Madhumita Agrawal ने बताया कि इस पेशकश का लक्ष्य इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को फेस्टिव सीजन के दौरान खरीदना आसान बनाने का है। उन्होंने कहा, "Rorr EZ सीरीज के साथ हमने शहरों में यात्रा के लिए परफॉर्मेंस, विश्वसनीयता और आधुनिक टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स बनाई हैं। मेगा फेस्टिव उत्सव में इन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की पहुंच को बढ़ाने का प्रयास किया गया है।" Oben Electric के पास दिल्ली, जयपुर, बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद और लखनऊ जैसे शहरों में लगभग 50 शोरूम हैं। इस फाइनेंशियल ईयर के अंत तक इसकी योजना 50 से अधिक शहरों में 150 से अधिक आउटलेट्स तक पहुंचने की है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.