Numeros Motors ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर n-First, जानें प्राइस, रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती 1,000 कस्टमर्स के लिए प्राइस 64,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 नवंबर 2025 18:15 IST
ख़ास बातें
  • यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो बैटरी पैक और पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा
  • इसका डिजाइन इटली की फर्म Wheelab के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है
  • इसमें फ्रंट और रियर दोनों में ड्रम ब्रेक दी गई हैं

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो बैटरी पैक और पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Numeros Motors ने n-First इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। इसका डिजाइन इटली की फर्म Wheelab के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती 1,000 कस्टमर्स के लिए प्राइस 64,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में राउंड हेडलैम्प के साथ स्मॉल एप्रन दिया गया है। n-First का फ्रंट स्पोर्टी लुक देता है। इसके रियर में सिंपल डिजाइन है जो दो-पीस सीट के साथ है। इसमें 16 इंच व्हील्स दिए गए हैं। यह दो कलर्स - Pure White और Traffic Red में उपलब्ध होगा। n-First में चेन ट्रांसमिशन के साथ 1.8 kW मोटर है। इसके 2.5 kWh वाले वेरिएंट को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग छह घंटे लगते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का 3.0 kWh वाला वेरिएंट लगभग आठ घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। 

n-First की IDC रेंज लगभग 109 किलोमीटर तक की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो बैटरी पैक और पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और एडस्ट किए जा सकने वाले डुअल शॉक एब्जॉर्बर हैं। इसमें फ्रंट और रियर दोनों में ड्रम ब्रेक दी गई हैं। n-First की टॉप स्पीड 70 kmph की है। इसके परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट दिए जाएंगे। 

पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में Bajaj Auto ने पहला स्थान दोबारा हासिल किया है। इस मार्केट में TVS Motor का दूसरा रैंक है। अक्टूबर में Ather Energy ने अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स हासिल की है और इसे तीसरा स्थान मिला है। फेस्टिव डिमांड की वजह से पिछले महीने इस मार्केट में बिक्री बढ़ी है। Vahan पोर्टल के डेटा के अनुसार, अक्टूबर में बजाज ऑटो का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 29,567 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान है। इस सेगमेंट में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी लगभग 21.9 प्रतिशत की है। इस मार्केट में दूसरा स्थान TVS Motor को मिला है। अक्टूबर में TVS Motor की बिक्री 28,008 यूनिट्स की रही है। इस कंपनी का मार्केट शेयर 20.7 प्रतिशत का है। पिछले महीने Ather Energy ने इस सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। Ather Energy की सेल्स 26,713 यूनिट्स की रही है। यह कंपनी की सबसे अधिक मासिक सेल्स है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.