230 Km की रेंज देती है ये नन्ही सी इलेक्ट्रिक कार, Tata Nano से भी छाटा है साइज

Microlino का वजन मात्र 496 किलोग्राम है और यह 2.5 मीटर लंबी है। निश्चित तौर पर इस साइज के साथ इस इलेक्ट्रिक कार को छोटे स्थानों में पार्क करना आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2022 16:18 IST
ख़ास बातें
  • 1950 की BMW Istetta Bubble पर आधारित है Microlino इलेक्ट्रिक कार
  • माइक्रोलिनो के लिए 35,000 से अधिक रिजर्वेशन प्राप्त हो चुके हैं
  • इसकी लागत 15,000 स्विस फ्रैंक (करीब 13.45 लाख रुपये) से अधिक है

Microlino का वजन मात्र 496 किलोग्राम है

Microlino एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार है, जो शायद आने वाले समय में माइक्रो कार का दौर वापस ला सकती है। एक स्टार्टअप, जिसे दो भाई मिलकर चलाते हैं, ने 1950 की एक BMW माइक्रो व्हीकल को इलेक्ट्रिक ट्विस्ट दिया है। ओलिवर और मर्लिन ओबोटर ने माइक्रो कार का एक नया एडिशन लॉन्च किया है, जो BMW की Isetta Bubble कार पर आधारित है। भले ही इसके पावरट्रेन को पूरी तरह से बदला गया है, लेकिन बाहरी लुक में सबसे बड़ा बदलाव तीन व्हील्स वाले मूल मॉडल को चार व्हील्स के साथ रिप्लेस करना है।

नई Microlino इलेक्ट्रिक माइक्रो कार में स्टार्टअप ने BMW Istetta Bubble के पेट्रोल इंजन को 12.5 किलोवाट इलेक्ट्रिक इंजन पावरट्रेन के साथ बदला है, जो दावे अनुसार, कार को 90 Kmph की टॉप स्पीड पर पहुंचाने में सक्षम है। इसके अलावा, दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज में करीब 230 Km की रेंज देने में सक्षम है।

कंपनी के अनुसार, Microlino का वजन मात्र 496 किलोग्राम है और यह 2.5 मीटर लंबी है। निश्चित तौर पर इस साइज के साथ इस इलेक्ट्रिक कार को छोटे स्थानों में पार्क करना आसान हो जाएगा।

TOI के अनुसार, Microlino AG के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ऑलिवर ऑबोटर ने समाचार एजेंसी Reuters को बताया, "विचार पारंपरिक कारों का विकल्प बनाने का था। माइक्रोलिनो साइकिल की तुलना में बहुत बेहतर [काम] करता है - यह मौसम से सुरक्षित है, आपके पास कार्गो के लिए जगह है, आप दो लोग एक दूसरे के बगल में आराम से बैठ सकते हैं।"
Advertisement

उनके भाई मर्लिन ने कहा, "क्योंकि यह एक पारंपरिक कार से छोटी है, इसे बनाने में कम सामग्री की खपत होती है, और इसमें एक छोटी बैटरी होती है, जिसका मतलब है कि यह कम बिजली का उपयोग करती है।"
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि माइक्रोलिनो के लिए 35,000 से अधिक रिजर्वेशन प्राप्त हो चुके हैं। इस माइक्रो इलेक्ट्रिक कार को इटली में बनाया जा रहा है और इसकी लागत 15,000 स्विस फ्रैंक (करीब 13.45 लाख रुपये) से अधिक है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.