MG Motor की  Windsor EV ने लॉन्च के बाद से पार किया 27,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा

कंपनी का दावा है कि Windsor EV का नया वर्जन सिंगल चार्ज में 440 किलोमीटर से अधिक की रेंज देता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जून 2025 23:30 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष सितंबर में Windsor EV को लॉन्च किया गया था
  • हाल ही में कंपनी ने इसका नया वेरिएंट Windsor Pro पेश किया था
  • देश में पिछले कुछ महीनों से यह सबसे अधिक बिकने वाली EV है

इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में की जा रही है

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली MG Motor की Windsor EV की लॉन्च के बाद से 27,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री हुई है। पिछले वर्ष सितंबर में Windsor EV को लॉन्च किया गया था। हाल ही में कंपनी ने इसका नया वेरिएंट Windsor Pro पेश किया था। 

MG Motor ने बताया है कि Windsor EV के लिए मेट्रो शहरों के अलावा टियर टू शहरों से भी मजबूत डिमांड मिल रही है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बिक्री में गैर-मेट्रो शहरों की हिस्सेदारी लगभग 48 प्रतिशत की है। MG Motor की कुल बिक्री में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है। Windsor EV Pro का शुरुआती प्राइस लगभग 18.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है।  इसका बैटरी ऐज ए सर्विस विकल्प के साथ प्राइस काफी कम हो जाएगा। हालांकि, इसके साथ 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल भी चुकाना होगा। यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग Windsor EV का अपग्रेडेड वर्जन है। देश में पिछले कुछ महीनों से यह सबसे अधिक बिकने वाली EV है। 

कंपनी का दावा है कि Windsor EV का नया वर्जन सिंगल चार्ज में 440 किलोमीटर से अधिक की रेंज देता है। इसमें 136 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करने वाली स्टैंडर्ड वर्जन के समान इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। नए वर्जन में एलॉय व्हील्स हैं और टेलगेट पर 'ADAS' बैज है। इसे Aurora Silver, Celadon Blue और Glaze Red जैसे नए कलर्स में पेश किया गया है। इसके केबिन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें लाइट कलर वाला इंटीरियर है। Windsor EV Pro में टैफिक जाम असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे ADAS लेवल 2 फीचर्स हैं। इसमें सेडान के जैसा कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इसका मुकाबला Mahindra की XUV400 और टाटा मोटर्स की Nexon EV से है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

इसका स्टैंडर्ड वर्जन तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में की जा रही है। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने भी की तैयारी की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Android को पर्सनल AI एजेंट बनाने की तैयारी में Google, आपकी पूरी डिजिटल लाइफ संभालेगा!
  2. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Motorola का पहला फोल्डेबल फोन Razr Fold लॉन्च
  4. Vivo Y60 लेटेस्ट स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  6. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  8. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 18 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10 Pro Fold, यहां हो रही जबरदस्त बचत
  2. Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट
  3. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  4. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  5. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  6. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  7. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  8. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  9. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  10. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.