MG Motor की Windsor EV के लिए कल से शुरू होगी बुकिंग्स, 13.50 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

इस क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस मिलेगा। Windsor EV को तीन वेरिएंट्स - Excite, Exclusive और Essence में उपलब्ध कराया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2024 13:31 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बुकिंग के लिए 11,000 रुपये का भुगतान करना होगा
  • Windsor EV की डिलीवरी 12 अक्टूबर से शुरू होगी
  • इसे तीन वेरिएंट्स - Excite, Exclusive और Essence में उपलब्ध कराया गया है

इस क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस मिलेगा

हाल ही में लॉन्च की गई MG Motor की Windsor EV के लिए 3 अक्टूबर से बुकिंग शुरू होगी। देश में कंपनी की यह तीसरी EV है। यह Comet EV और ZS EV की बिक्री कर रही है। Windsor EV के प्राइसेज 13.50 लाख रुपये से लगभग 15.50 लाख रुपये के बीच हैं। 

इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बुकिंग के लिए 11,000 रुपये का भुगतान करना होगा। Windsor EV की डिलीवरी 12 अक्टूबर से शुरू होगी। इसे बैटरी रेंटल के विकल्प के साथ भी खरीदा जा सकता है। इसमें Windsor EV का शुरुआती प्राइस घटकर 9.99 लाख रुपये हो जाएगा। हालांकि, इसके साथ 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चुकाना होगा। इस क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस मिलेगा। Windsor EV को तीन वेरिएंट्स - Excite, Exclusive और Essence में उपलब्ध कराया गया है। इसका मुकाबला Mahindra XUV400 और Tata Motors की Nexon EV से होगा। MG Motor ने अपने EV को अफोर्डेबल बनाने के लिए बैटरी रेंटल का ऑप्शन शुरू किया है। इससे कंपनी की सबसे कम प्राइस वाली इलेक्ट्रिक कार Comet EV का शुरुआती प्राइस घटकर 4.99 लाख रुपये हो गया है। इसके लिए कस्टमर्स को 2.5 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेटल देना होगा। 

Windsor EV में फ्रंट और रियर दोनों पर कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं। इसमें बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए 18 इंच के एलॉय व्हील्स हैं। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL स्ट्रिप के नीचे MG का लोगो है। इसमें फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। यह इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल चार कलर्स - Pearl White, Clay Beige, Turquoise Green और Starburst Black में उपलब्ध है। इसका केबिन लग्जरी और टेक्नोलॉजी दोनों के एक्सपीरिएंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी ब्लैक लेदरेट सीट्स दी हई हैं। इसका फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील भी लेदरेट में रैप्ड है। 

इसके रियर में रिक्लाइनिंग सीट्स दी गई हैं। Windsor EV के डैशबोर्ड पर 15.6 की टचस्क्रीन है। इसके साथ ड्राइवर के लिए 8.8 इंच का डिजिटल डिस्प्ले है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, पावर्ड ड्राइवर सीट और पैनारैमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर्स भी हैं। इसकी 38 kWh की बैटरी 136  PS की पावर 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 331 किलोमीटर की है। Windsor EV के शुरुआती कस्टमर्स को बैटरी पर फुल वॉरंटी दी जाएगी। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  5. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  2. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  3. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  4. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  6. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  7. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  9. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.