भारत में कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार Comet लॉन्च करेगी MG Motor, 300 किलोमीटर तक होगी रेंज

इस इलेक्ट्रिक कार का नाम 1934 के ब्रिटिश विमान से लिया गया है जिसने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की मैकरॉबर्टसन एयर रेस में हिस्सा लिया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 मार्च 2023 19:05 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक कार का नाम 1934 के ब्रिटिश विमान से लिया गया है
  • यह इंटरनेशनल मार्केट्स में पहले से बिक रही Wuling Air EV पर बेस्ड होगी
  • इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार की विशेषता इसका इंटीरियर है

यह अफोर्डेबल प्राइस कैटेगरी में लॉन्च की जाएगी

पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। MG Motor ने भी देश में नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बनाई है। इसे Comet कहा जाएगा और यह इस वर्ष लॉन्च हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार का नाम 1934 के ब्रिटिश विमान से लिया गया है जिसने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की मैकरॉबर्टसन एयर रेस में हिस्सा लिया था। 

MG Motor ने बताया, "शहरों में मोबिलिटी के लिए चुनौतियों से निपटने के लिए नए सॉल्यूशंस की जरूरत है। कंपनी ने कॉमेट के जरिए जरूरी कदम उठाने की तैयारी की है।" MG Comet इंटरनेशनल मार्केट्स में पहले से बिक रही Wuling Air EV पर बेस्ड होगी। यह Tata Tiago EV और Citroen ë-C3 से साइज में स्मॉल होगी। इसकी लंबाई 2,900 mm की हो सकती है। कंपनी ने इसके बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसकी बैटरी 20 kWh की हो सकती है। इसकी ड्राइविंग रेंज सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर तक होने का दावा किया गया है। इसका पावर आउटपुट लगभग 40 bhp हो सकता है। 

इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार की विशेषता इसका इंटीरियर है। इसमें डुअल स्क्रीन्स होंगी। इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी होगी। भारत की मौसम की स्थितियों के अनुसार इस इलेक्ट्रिक कार में कंपनी कुछ बदलाव करेगी। 

हाल ही में जारी इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया था कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है। इससे लगभग पांच करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स मिलने की संभावना है। इकोनॉमिक सर्वे में बताया गया था कि दिसंबर में सेल्स के लिहाज से जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया था। इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, "ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ने में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। देश का EV मार्केट 2022 से 2030 के बीच लगभग 49 प्रतिशत के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है। यह 2030 तक एक करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकता है। पिछले वर्ष यह लगभग 10 लाख यूनिट्स का था।" 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.