MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज

MG Hector Tomahawk EV का बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) के विकल्प के साथ प्राइस लगभग 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज इस विकल्प के बिना लगभग 19.49 लाख रुपये से लगभग 23.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अगस्त 2026 23:20 IST
ख़ास बातें
  • MG Hector Tomahawk में 69.2 kWh की बैटरी दी गई है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV का PHEV वर्जन भी लाया गया है
  • MG Hector Tomahawk में 15.6 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है

इस इलेक्ट्रिक SUV में 69.2 kWh की बैटरी दी गई है

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली MG Motor ने Hector Tomahawk EV को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV का बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) के विकल्प के साथ प्राइस लगभग 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हालांकि, इस विकल्प में 4.9 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चुकाना होगा। Hector Tomahawk EV के प्राइसेज इस विकल्प के बिना लगभग 19.49 लाख रुपये से लगभग 23.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। Hector Tomahawk EV के फाइव-सीटर वेरिएंट को भी उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV का PHEV वर्जन भी लाया गया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, MG Hector Tomahawk EV की लंबाई 4,745 mm, ऊंचाई 1,770 mm और व्हीलबेस 2,810 mm का है। इस सेगमेंट में इसकी लंबाई और ऊंचाई सबसे अधिक होने का दावा किया गया है। Hector Tomahawk EV के फाइव-सीटर वेरिएंट में लगभग 610 लीटर का बूट स्पेस और सेवन-सीट वाले वेरिएंट में 528 लीटर का बूट स्पेस है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 69.2 kWh की बैटरी पर्मानेंट-मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर के साथ है। यह 204 hp की पीक पावर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। MG Motor ने बताया है कि इसकी सिंगल चार्ज में MIDC रेंज लगभग 517 किलोमीटर की है। यह लगभग 8.2 सेकेंड्स में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसे 90 kW DC चार्जर से लगभग 35 मिनटों में 30-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में फ्रंट पर LED DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प दिए गए हैं और इनके बीच में MG Motor का लोगो है। Hector Tomahawk EV में 15.6 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8.8 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा पैनोरैमिक सनरूफ, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, 10-स्पीकर Infinity ऑडियो सिस्टम और रियर विंडो सनशेड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

देश में पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने इस सेगमेंट में 31,788 यूनिट्स की बिक्री की गई है।  इस मार्केट में टाटा मोटर्स  का पहला रैंक बरकरार है। इसमें MG Motor ने तीसरा स्थान हासिल किया है। हालांकि,कंपनी की सेल्स में कुछ गिरावट हुई है।  पिछले महीने MG Motor ने 5,642 EVs की बिक्री की है। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने लगभग 5,900 यूनिट्स की बिक्री की थी। MG Motor के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। इस कंपनी की बिक्री में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.