Mercedes की भारत में 4 नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की तैयारी

भारतीय मार्केट में मर्सिडीज चार लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, EQS, EQB, EQC और EQS AMG बेचती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 मार्च 2023 14:32 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने बताया कि अगले 8-12 महीनों में चार नए EV मॉडल्स लॉन्च होंगे
  • मर्सिडीज के लिए ओवरसीज रीजन में भारत पांचवां सबसे बड़ा मार्केट है
  • EV का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है

पिछले वर्ष देश में मर्सिडीज की कुल सेल्स लगभग 41 प्रतिशत बढ़कर 15,822 यूनिट्स की थी

जर्मनी की लग्जरी कारमेकर Mercedes Benz की भारत में चार नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की योजना है। कंपनी को 2027 तक अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) की कुल सेल्स में भारत से 25 प्रतिशत योगदान मिलने की उम्मीद है। भारतीय मार्केट में मर्सिडीज चार लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, EQS, EQB, EQC और EQS AMG बेचती है। 

कंपनी के ओवरसीज रीजन के हेड, Matthias Luehrs ने संवाददाताओं को बताया, "भारतीय मार्केट में अपने EQS, EQB जैसे EV के प्रदर्शन से हम खुश हैं। हमारे चार और व्हीकल्स आएंगे।" देश में EV पोर्टफोलियो के सेल्स के अनुमान के बारे में पूछने पर  Matthias ने कहा, "अगले चार वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हमारी कुल सेल्स का 25 प्रतिशत भारत से आ सकता है। देश में कंपनी की कुल सेल्स में  EV की मौजूदा हिस्सेदारी लगभग तीन प्रतिशत की है।" पिछले वर्ष देश में मर्सिडीज बेंज की कुल सेल्स लगभग 41 प्रतिशत बढ़कर 15,822 यूनिट्स की थी। इससे पिछले वर्ष यह आंकड़ा 11,242 यूनिट्स का था। 

मर्सिडीज ने बताया कि अगले 8-12 महीनों में चार नए EV मॉडल्स लॉन्च किए जाएंगे। ये पूरी तरह बिल्ड यूनिट्स के इम्पोर्ट और पूरी तरह नॉक्ड डाउन यूनिट्स के कंपनी के महाराष्ट्र में चाकन प्लांट में असेंबलिंग का मिक्स होंगे। भारतीय मार्केट की कंपनी के लिए संभावना के बारे में पूछने पर Matthias ने बताया कि ओवरसीज रीजन में भारत पांचवां सबसे बड़ा मार्केट है। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में भारत चौथे स्थान पर आ सकता है। 

देश में लग्जरी कार मार्केट पर अधिक टैक्स के असर के बारे में प्रश्न पर Matthias ने कहा, "आमतौर पर, अधिक टैक्स से कारों या गुड्स की बिक्री बढ़ाने में रुकावट होती है। विभिन्न इंटरनेशनल मार्केट्स की तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि उनकी अलग स्थितियां हैं। कम टैक्स वाले मार्केट में निश्चित तौर पर अधिक कारों की बिक्री होती है। ऐसा अमेरिका, यूरोप और चीन में है। अगर टैक्स अधिक होते हैं तो प्रीमियम कैटेगरी कम हो जाती है।" केंद्र सरकार की ओर से जारी इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया था कि यह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है। देश का EV मार्केट 2022 से 2030 के बीच लगभग 49 प्रतिशत के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है। पिछले वर्ष यह लगभग 10 लाख यूनिट्स का था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.