613 Km रेंज वाली Mercedes-Benz EQE इलेक्ट्रिक SUV हुई लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Mercedes-Benz का नया मॉडल चीन में 486,000 से 630,600 युआन (करीब 56.57 लाख से 73.41 लाख रुपये) के बीच लॉन्च की गई है। इसे दो वेरिएंट EQE 350 और EQE 500 में पेश किया गया है, जो अलग-अलग बैटरी क्षमता के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2023 18:07 IST
ख़ास बातें
  • नए EQE मॉडल की चीन में शुरुआती कीमत 486,000 युआन (करीब 56.57 लाख) है
  • टॉप मॉडल की कीमत 630,600 युआन (करीब 73.41 लाख रुपये) तक जाती है
  • बेस मॉडल 215 किलोवाट, जबकि टॉप मॉडल 300 किलोवाट आउटपुट का दावा करता है
मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने आधिकारिक तौर पर अपनी EQE SUV का लेटेस्ट एडिशन लॉन्च किया है। अपडेटेड EQE में 5G कम्युनिकेशन मॉड्यूल, आलीशान मखमली फ्लोर मैट, 2.6 मिलियन इलुमिनेशन पिक्सल के साथ स्मार्ट हेडलाइट्स और AIRMATIC सस्पेंशन जैसे अपग्रेड्स मिलते हैं। परफॉर्मेंस पहले के समान ही है, जिसमें डुअल-मोटर, फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलता है, जिसे 96.1 kWh बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 613 किलोमीटर (CLTC टेस्टिंग में) की मैक्सिमम क्रूजिंग रेंज देने में सक्षम है।

Mercedes-Benz का नया मॉडल चीन में 486,000 से 630,600 युआन (करीब 56.57 लाख से 73.41 लाख रुपये) के बीच लॉन्च की गई है। इसे दो वेरिएंट EQE 350 और EQE 500 में पेश किया गया है, जो अलग-अलग बैटरी क्षमता के साथ आते हैं।
Advertisement

डिजाइन की बात करें, तो पिछले वर्जन के समान ही नया मॉडल भी एक क्लोज ग्रिल, थ्रू-टाइप LED लाइट स्ट्रिप और 2.6 मिलियन इलुमिनेशन पिक्सल से लैस इंटेलिजेंट डिजिटल हेडलाइट्स के साथ आता है। इसमें AIRMATIC सस्पेंशन और एक एडजस्टेबल डंपिंग सिस्टम प्लस (ADS+) दिया गया है, जो वाहन की ऊंचाई बढ़ाता है।

EQE SUV को पावर देने वाला एक डुअल-मोटर, फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम है, जिसके साथ 96.1 kWh बैटरी पैक को जोड़ा गया है। 350 मॉडल 215 किलोवाट प्रदान करता है, जबकि 500 ​​मॉडल प्रभावशाली 300 किलोवाट का दावा करता है। कंपनी दावा करती है कि मॉडल 613 किलोमीटर (CLTC टेस्टिंग में) की मैक्सिमम क्रूजिंग रेंज दे सकता है। मॉडल 128 किलोवाट चार्जिंग आउटपुट भी सपोर्ट करता है।
Advertisement

कार के अंदर बड़े साइज की ट्रिपल स्क्रीन, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग शामिल है। सुरक्षा के लिहाज से, EQE SUV में एक्टिव और पैसिव फीचर्स जैसे अटेंशन असिस्ट सिस्टम, एक्टिव ब्रेकिंग असिस्ट सिस्टम और एक्टिव लेन-कीपिंग असिस्ट सिस्टम शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.