Maruti Suzuki की 500 Km रेंज वाली e Vitara इलेक्ट्रिक SUV का भारत में लॉन्च कंफर्म! जानें क्या होगा खास?

भारत का सबसे बड़ा ऑटोमोटिव इवेंट 17 से 22 जनवरी, 2025 के बीच होना है, जहां इस इलेक्ट्रिक कार को पेश किया जाना है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2024 10:04 IST
ख़ास बातें
  • Bharat Mobility Global Expo 2025 में दिखाई जाएगी Maruti Suzuki e Vitara
  • इसके 61kWh बैटरी पैक ने ग्लोबल टेस्ट में करीब 500 Km की रेंज निकाली थी
  • नए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर आधारित है EV

मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV, e Vitara जल्द मार्केट में लॉन्च होगी

Photo Credit: Suzuki

Suzuki e Vitara इलेक्ट्रिक कार अब भारत में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। Maruti Suzuki ने इसके इंडिया लॉन्च की पुष्टि करते हुए अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को Bharat Mobility Global Expo 2025 के लिए टीज किया है। सुजुकी ने इस इलेक्ट्रिक कार को इससे पहले Milan में हुए ऑटो शो में दिखाया था। यह Suzuki का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल होगा, जिसका भारत में भी लंबे समय से इंतजार हो रहा है। अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार eVX प्रोटोटाइप पर आधारित है, जिसे पहली बार 2023 Auto Expo में दिखाया गया था। EV इलेक्ट्रिक 4WD ALLGRIP-e सिस्टम, सिंगल-स्पीड इलेक्ट्रिक ड्राइव ट्रांसमिशन और लिथियम आयरन-फॉस्फेट बैटरी के साथ आता है।

मारुति सुजुकी ने आधिकारिक तौर पर अपनी पहली इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV, e Vitara का टीजर जारी किया है, जो 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के साथ भारत में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत में यह Maruti Suzuki का पहला EV मॉडल होगा, जो अभी तक ICE, CNG और Hybrid मॉडल्स के लिए देश में सबसे बड़े ऑटोमोबाइल ब्रांड में से एक था और कुछ महीनों में EV सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने के उद्देश्य से उतरेगा।
Advertisement

भारत का सबसे बड़ा ऑटोमोटिव इवेंट 17 से 22 जनवरी, 2025 के बीच होना है, जहां इस इलेक्ट्रिक कार को पेश किया जाना है। क्योंकि कंपनी e Vitara को दुनिया के सामने पेश कर चुकी है, हम इस EV के बारे में कुछ जानकारियां पहले से रखते हैं। Suzuki का कहना है कि e Vitara उसका पहला बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) है, जो नए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसे खास इस तरह के व्हीकल्स के लिए ही तैयार किया गया है। कहा गया है कि छोटे ओवरहैंग के कारण इस प्लेटफॉर्म में लाइटवेट स्ट्रक्चर और हाई-वोल्टेज प्रोटेक्शन मिलता है और यह एक स्पेशियस इंटीरियर प्रदान करता है। इसमें पांच लोग बैठ सकते हैं।

बैटरी क्षमता को मैक्सिमाइज करने के लिए इसके निचले हिस्से को रिडिजाइन किया गया है। e Vitara को दो लिथियम आयरन-फॉस्फेट बैटरी पैक ऑप्शन में पेश किया जाएगा, पहला 49kWh और दूसरा 61kWh पैक। पहला 106kW का मैक्सिमम पावर आउटपुट दे सकता है, जबकि बाद वाले में फ्रंट व्हील्स पर 128kW आउटपुट मिलेगा। 61kWh बैटरी पैक वाले 4WD मॉडल में पीछे की तरफ एक्स्ट्रा 48kW पावर आउटपुट मिलेगा। सुजुकी के अनुसार, जहां 2WD वेरिएंट में मैक्सिमम 189Nm का टॉर्क मिलेगा, वहीं 4WD वेरिएंट 300Nm तक का टॉर्क देने में सक्षम होगा। कंपनी ने रेंज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इससे पहले खुलासा किया गया था कि इसके 61kWh बैटरी पैक ने ग्लोबल टेस्ट में करीब 500 किलोमीटर की फुल चार्ज रेंज निकाली थी।
Advertisement

यूरोप-स्पेक e Vitara का माप 4,275 x 1,800 x 1,635 mm और व्हीलबेस 2,700 mm है। ईवी का ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm, टर्निंग रेडियस 5.2 mm और कर्ब वेट 1,702 किलोग्राम है। इसे 2WD और 4WD ड्राइव सिस्टम ऑप्शन में पेश किया जाएगा, हालांकि 4WD को बड़े बैटरी पैक वाले मॉडल तक सीमित रखे जाने का प्लान है। 4WD सिस्टम को ALLGRIP-e नाम दिया गया है और इसमें आगे और पीछे दो इंडिपेंडेंट eAxles हैं। ईवी की मोटर को सिंगल-स्पीड इलेक्ट्रिक ड्राइव ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें आगे और पीछे वेंटिलेटेड डिस्क भी हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  5. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  6. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.