Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स

पिछले वर्ष महिंद्रा ने EVs के लिए अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क भी शुरू किया था।। कंपनी के Charge_IN नेटवर्क में 180 Kw डुअल गन चार्जर्स का इस्तेमाल किया जाएगा जिनसे EVs के लिए फास्ट, अधिक सुविधा वाली और विश्वसनीय चार्जिंग उपलब्ध होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2026 22:31 IST
ख़ास बातें
  • अगस्त में महिंद्रा की XEV 9S की बिक्री सबसे अधिक रही है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV ने Tata Motors की Punch EV को पीछे छोड़ा है
  • महिंद्रा के पास EVs के लिए अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क भी मौजूद है

पिछले वर्ष महिंद्रा ने EVs के लिए अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क भी शुरू किया था

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाया है। कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स एक लाख यूनिट्स से ज्यादा हो गई है। महिंद्रा की इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले SUV के सेगमेंट में भी मजबूत पोजिशन है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Anand Mahindra ने इस उपलब्धि को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया, "यह एक बड़ी उपलब्धि है। ग्रोथ की यह रफ्तार बहुत मजबूत है।" अगस्त में महिंद्रा की XEV 9S की बिक्री सबसे अधिक रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV ने Tata Motors की Punch EV को पीछे छोड़ा है। Mahindra XEV 9s की सिंगल चार्ज में 679 किलोमीटर तक की रेंज है। 

Advertisement

अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XEV 9s की 4,508 यूनिट्स को डीलरशिप्स को डिस्पैच किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV की बिक्री में महीना-दर-महीना आधार पर बढ़ोतरी हुई है। XEV 9S में तीन बैटरी पैक - 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के विकल्प हैं। इसका 59 kWh का बैटरी पैक 170 kW की पीक पावर, 70 kWh का बैटरी पैक 180 kW और 79 kWh का बैटरी पैक 210 kW की पीक पावर जेनरेट कर सकता है। XEV 9S का डिजाइन मॉडर्न लुक वाला है। इसमें L-शेप LED DRL, वर्टिकल तरीके से लगे प्रोजेक्टर हेडलैम्प और दोनों छोर पर Mahindra Electric का लोगो है। इसकी एक बड़ी विशेषता केबिन स्पेस है। इसमें फ्रंट और सेकेंड रो में 4,076 लीटर का स्पेस है। XEV 9S में 527 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। महिंद्रा के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पोर्टफोलियो में XEV 9e और BE 6 भी शामिल हैं। 

पिछले वर्ष महिंद्रा ने EVs के लिए अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क भी शुरू किया था।। कंपनी के  Charge_IN नेटवर्क में 180 Kw डुअल गन चार्जर्स का इस्तेमाल किया जाएगा जिनसे EVs के लिए फास्ट, अधिक सुविधा वाली और विश्वसनीय चार्जिंग उपलब्ध होगी। महिंद्रा की योजना इन चार्जिंग स्टेशंस की संख्या को तेजी से बढ़ाने की है। केंद्र सरकार की योजना 2030 तक कारों की कुल बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़ाकर लगभग 30 प्रतिशत करने की है। EVs के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से इंसेंटिव भी दिए जा रहे हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  2. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  3. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  4. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  5. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  7. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  8. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.