Mahindra BE 6e vs Tata Curvv EV: Rs 20 लाख के अंदर कौनसी इलेक्ट्रिक SUV है बेहतर?

Mahindra BE 6e की लंबाई 4371 mm, चौड़ाई 1907 mm और ऊंचाई 1627 mm है, जबकि इसका व्हीलबेस 2775 mm है। इसकी तुलना में 4310 mm लंबाई और 1810 mm चौड़ाई के साथ Tata Curvv EV थोड़ी छोटी है, लेकिन इसकी ऊंचाई 1637 mm है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2024 19:36 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra BE 6e की लंबाई 4371 mm, चौड़ाई 1907 mm और ऊंचाई 1627 mm है
  • 4310 mm लंबाई और 1810 mm चौड़ाई के साथ Tata Curvv EV थोड़ी छोटी है
  • बूट स्पेस में Curvv EV आगे है, जिसमें 500 लीटर स्पेस मिलता है
भारत में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर मार्केट में Tata Motors का दबदबा है, लेकिन अब Mahindra अपने दो नए EV मॉडल्स, BE 6e और XEV 9e के साथ बाजार में प्रतियोगिता को गर्माने जा रहे है। इनमें से BE 6e किफायती मॉडल है और XEV 9e अधिक प्रीमियम है। Tata के खेमे में वर्तमान में Curvv EV सबसे प्रीमियम मॉडल है। ऐसे में हम यहां Curvv EV और Mahindra के लेटेस्ट BE 6e इलेक्ट्रिक SUV के बीच कंपेरिजन कर रहे हैं, जो आपको इन दोनों की खासियतों के बारे में विस्तार में बताएगा और साथ ही आपको इनके बीच का अंतर समझने में मदद करेगा। 

ध्यान रखें कि हम यहां Mahindra BE 6e की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के लिहाज से Tata Curvv EV के Accomplished 45 ट्रिम को लेकर चल रहे हैं। तो बिना देरी किए शुरू करते हैं Mahindra BE 6e और Tata Curvv EV के बीच का कंपेरिजन। 
 

Build

Mahindra BE 6e की लंबाई 4371 mm, चौड़ाई 1907 mm और ऊंचाई 1627 mm है, जबकि इसका व्हीलबेस 2775 mm है। इसकी तुलना में 4310 mm लंबाई और 1810 mm चौड़ाई के साथ Tata Curvv EV थोड़ी छोटी है, लेकिन इसकी ऊंचाई 1637 mm है। वहीं, व्हीलबेस की बात करें, तो Curvv EV में 2560 mm का व्हीलबेस मिलता है। टाटा कर्व ईवी में 190 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जबकि महिंद्रा EV में यह नंबर 207 mm है। बूट स्पेस में Curvv EV आगे है, जिसमें BE 6e के 455 लीटर की तुलना में 500 लीटर स्पेस मिलता है।

दोनों मॉडल्स में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक मिलते हैं। दोनों में इलेक्ट्रिक पावर स्टीरिंग शामिल है। BE 6e में 19-इंच व्हील मिलते हैं, जबकि Curvv EV में 17-इंच साइज के व्हील शामिल हैं।
 

Powertrain

Mahindra BE 6e में 59 kWh और 79 kWh क्षमता के बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर क्रमश: 231 PS और 286 PS पावर और 380 Nm पीक टॉर्क जनरेट करते हैं। इसमें रियर-व्हील ड्राइव मिलता है।

वहीं, Tata Curvv EV में 45 kWh और 55 kWh ऑप्शन हैं, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर क्रमश: 150 PS और 167 PS की मैक्सिमम पावर और 215 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह फ्रंट-व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आती है।
Advertisement
 

Range

रेंज में बड़ा अंतर है। जहां एक ओर Mahindra BE 6e का 59 kWh बैटरी पैक 535 km की रेंज और 79 kWh पैक 682 km की रेंज देने का दावा करता है, वहीं, Tata Curvv EV का 45 kWh पैक 430 km और 55 kWh बैटरी पैक 502 km की रेंज निकालने का दावा करता है।
 

Charging time

Mahindra 7.2 kW और 11 kW AC चार्जर ऑप्शन देता है। कम क्षमता वाला चार्जर 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक को शून्य से 100% चार्ज करने में क्रमश: 8.7 घंटे और 11.7 घंटे लगाता है। वहीं, 11 kW चार्जर के साथ इन्हें फुल चार्ज करने में क्रमश: 6 और 8 घंटे का समय लगेगा।

बात करें Tata Curvv EV की, तो इसमें केवल 7.2 kWh AC चार्जर मिलता है, जो 45 kWh बैटरी पैक को 10% से फुल चार्ज करने में 6.5 घंटे लगाता है, जबकि 55 kWh बैटरी पैक को समान चार्ज करने में 7.9 घंटे लगाता है।
Advertisement
 

Pricing

Mahindra BE 6e की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.9 लाख रुपये है। यह इंट्रोडक्टरी कीमत है, जो आने वाले समय में बढ़ सकती है। वहीं, Tata Curvv EV के बेस ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 17.5 लाख रुपये है और टॉप ट्रिम 22 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में बेचा जा रहा है। BE 6e को अगले साल जनवरी में आधिकारिक तौर पर मार्केट में कदम रखेगी और इसकी डिलीवरी फरवरी या मार्च में शुरू होने की उम्मीद है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BSNL की धमाकेदार वापसी! Airtel और Vi को पीछे छोड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स, जानें Jio का हाल
  2. HMD Touch 4G भारत में लॉन्च, फीचर फोन स्मार्टफोन के बीच बनेगा ब्रिज, जानें फीचर्स
  3. क्रिप्टो मार्केट पर सख्ती कर सकती है सरकार, RBI के सपोर्ट वाली डिजिटल करेंसी होगी लॉन्च
  4. Samsung Galaxy M07 vs Lava Bold N1 5G vs Vivo Y19e: ₹8000 में कौन सा फोन है बेस्ट
  5. OnePlus 15s में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Motorola ने 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Moto G06 Power किया लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Lava Shark 2 में मिलेगी 50 मेगापिक्सल AI ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  8. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकते हैं 2 टेलीफोटो कैमरा
  9. 200 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Vivo V60e लॉन्च, 6500mAh बैटरी के साथ ऐसे हैं फीचर्स
  10. Apple के अगले CEO बन सकते हैं John Ternus, कंपनी के चीफ Tim Cook की हो सकती है रिटायरमेंट!
  11. WhatsApp कर रहा स्टेटस अपडेट के नए फीचर पर काम, टेस्टिंग शुरू, जानें क्या होगा बदलाव
  12. दिवाली से पहले Flipkart Big Festive Dhamaka में मात्र 56 हजार में iPhone 16, 16 Pro, 16 Pro Max पर जबरदस्त डील
  13. 6 महीनों में पेट्रोल जितनी सस्ती होंगी इलेक्ट्रिक कारें, भारत बनेगा ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में लीडर!
  14. AI वीडियो जनरेशन की जंग में कूदे Elon Musk, अब Grok बनाएगा फिल्म, जानें कब होगी रिलीज?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकते हैं 2 टेलीफोटो कैमरा
  2. 6 महीनों में पेट्रोल जितनी सस्ती होंगी इलेक्ट्रिक कारें, भारत बनेगा ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में लीडर!
  3. क्रिप्टो मार्केट पर सख्ती कर सकती है सरकार, RBI के सपोर्ट वाली डिजिटल करेंसी होगी लॉन्च
  4. Lava Shark 2 में मिलेगी 50 मेगापिक्सल AI ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. WhatsApp कर रहा स्टेटस अपडेट के नए फीचर पर काम, टेस्टिंग शुरू, जानें क्या होगा बदलाव
  6. AI वीडियो जनरेशन की जंग में कूदे Elon Musk, अब Grok बनाएगा फिल्म, जानें कब होगी रिलीज?
  7. OnePlus 15s में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. HMD Touch 4G भारत में लॉन्च, फीचर फोन स्मार्टफोन के बीच बनेगा ब्रिज, जानें फीचर्स
  9. 200 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Vivo V60e लॉन्च, 6500mAh बैटरी के साथ ऐसे हैं फीचर्स
  10. BSNL की धमाकेदार वापसी! Airtel और Vi को पीछे छोड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स, जानें Jio का हाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.