Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV

Kia Syros EV लॉन्च से पहले बिना कवर नजर आई है। भारत में इसका मुकाबला Tata Nexon EV और MG Windsor से होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जुलाई 2026 11:50 IST
ख़ास बातें
  • लॉन्च से पहले बिना कवर नजर आई Kia Syros EV
  • 51.4kWh बैटरी के साथ 520KM तक रेंज की उम्मीद
  • Tata Nexon EV और MG Windsor से होगा मुकाबला

Photo Credit: Kia

Kia अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Syros EV को जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। Syros EV को Kia की तरफ से Tata Motors की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार Nexon EV का राइवल माना जा रहा है। अब, लॉन्च से पहले Syros EV को बिना किसी कवर के देखा गया है, जिससे इसके प्रोडक्शन मॉडल की डिजाइन और कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kia Syros EV को इस महीने के आखिर तक पेश किया जा सकता है। इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलने की उम्मीद है, जिनमें बड़े बैटरी पैक के साथ करीब 520 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज मिल सकती है।

सोशल मीडिया में शेयर की गईं कई तस्वीरें Kia Syros EV का बाहरी और कुछ हद तक अंदरूनी डिजाइन दिखाती हैं। इन्हें देखने से पता चलता है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार का लुक काफी हद तक पेट्रोल मॉडल जैसा ही रहने वाला है। इसमें स्लिम फ्रंट ग्रिल और हल्का बदला हुआ फ्रंट बंपर दिखाई देता है, जबकि वर्टिकल LED हेडलैंप, बॉडी कलर इंसर्ट और साइड प्रोफाइल पहले जैसा ही रखा गया है।

टेस्टिंग के दौरान नजर आए मॉडल में नए डुअल टोन अलॉय व्हील्स भी दिखे, जिनका साइज 17 इंच हो सकता है। इसके अलावा फ्रंट डोर पर फ्लश डोर हैंडल भी मिलने की उम्मीद है।

X पर यूजर @BunnyPunia द्वारा शेयर की गई Kia Syros EV की तस्वीरें

SUV के पिछले हिस्से में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। इसमें वर्टिकल LED टेललैंप, L शेप लाइटिंग एलिमेंट और बंपर का डिजाइन पेट्रोल मॉडल जैसा ही रहेगा। सबसे बड़ा बदलाव टेलगेट पर मिलने वाला EV बैज होगा, जिससे इसे ICE मॉडल से अलग पहचाना जा सकेगा।

Advertisement

एक तस्वीर केबिन के अंदर की झलक भी देती है, जिसमें डुअल स्क्रीन सेटअप, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए फिजिकल बटन दिखाई देते हैं। इसके अलावा SUV में पैडल शिफ्टर्स और इनबिल्ट डैश कैम भी मिल सकता है।

बात करें अनुमानित फीचर्स की, तो Kia Syros EV में पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और रियर सीट बेस वेंटिलेशन जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, ADAS फीचर मिलेगा या नहीं, इस पर कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kia Syros EV में वही इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया जा सकता है, जो हाल ही में लॉन्च हुई Carens Clavis EV में मिलता है। इसके बेस वेरिएंट में 42kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जिसकी ARAI सर्टिफाइड रेंज करीब 420 किलोमीटर हो सकती है। वहीं, 51.4kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट में करीब 520 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज मिलने की संभावना है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.