Kia ने EV6 इलेक्ट्रिक कार की भारत में बिकी 1,138 यूनिट्स को वापस सर्विस सेंटर बुलाया, पाई गई ये गंभीर समस्या

Kia इंडिया ने 1,138 यूनिट्स को रिकॉल किए जाने की घोषणा की है। कंपनी ने जानकारी दी है कि जो मॉडल्स 3 मार्च, 2022 और 14 अप्रैल 2023 के बीच निर्मित हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जुलाई 2024 18:10 IST
ख़ास बातें
  • Kia इंडिया ने 1,138 यूनिट्स को रिकॉल किए जाने की घोषणा की
  • इनमें 3 मार्च, 2022 और 14 अप्रैल 2023 के बीच निर्मित यूनिट्स शामिल
  • समस्या EV के इंटीग्रेटेड चार्जिंग कंट्रोल यूनिट (ICCU) में पाई गई

Kia EV6 के हजारों यूनिट्स को ग्लोबल लेवल पर रिकॉल किया जा चुका है

Photo Credit: Kia

Kia इंडिया ने इंटीग्रेटेड चार्जिंग कंट्रोल यूनिट (ICCU) में एक खराबी के चलते अपनी EV6 इलेक्ट्रिक SUV की 1,138 यूनिट्स को रिकॉल किया है। इस खराबी के कारण इलेक्ट्रिक कार की 12-वोल्ट ऑग्जिलरी बैटरी प्रभावित हो रही है। रिकॉल केवल भारत में ही नहीं हुआ है, बल्कि यह एक ग्लोल कार्रवाई का हिस्सा है, जिसके तहत 3 मार्च, 2022 और 14 अप्रैल, 2023 के बीच बने EVs को वापस बुलाया जा रहा है। ICCU में खराबी से ड्राइविंग पावर का पूरी तरह से लॉस हो सकता है। Kia समस्या के समाधान के लिए ICCU सॉफ्टवेयर को अपडेट कर रही है। प्रभावित ग्राहकों से सीधे संपर्क किया जा रहा है।

Kia इंडिया ने 1,138 यूनिट्स को रिकॉल किए जाने की घोषणा की है। कंपनी ने जानकारी दी है कि जो मॉडल्स 3 मार्च, 2022 और 14 अप्रैल 2023 के बीच निर्मित हैं, उन्हें एक समस्या के चलते वापस सर्विस सेंटर बुलाया जा रहा है। समस्या इंटीग्रेटेड चार्जिंग कंट्रोल यूनिट में पाई गई है, जो EV के ऑग्जिलरी बैटरी पैक को प्रभावित कर रही है। यह समस्या ग्लोबल मॉडल्स में मौजूद है और भारत में Kia EV6 को पूरी तरह से बनी यूनिट (CBU) के रूप में इंपोर्ट किया गया है। ऐसे में भारत में मौजूद यूनिट्स भी रिकॉल किए गए हैं।

Kia का कहना है कि कंपनी बेहतर ओनरशिप एक्सपीरिएंस को बनाए रखने के लिए प्रभावित EV6 मॉडल पर इंटिग्रेटिड चार्जिंग कंट्रोल यूनिट के सॉफ्टवेयर को अपडेट कर रही है। Kia इंडिया का कहना है कि इसने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) को रिकॉल के बारे में सूचित कर दिया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए अपॉइंटमेंट शेड्यूल करने के लिए ग्राहक अपने संबंधित किआ डीलरशिप से भी संपर्क कर सकते हैं।

यूएसएटूडे की रिपोर्ट के अनुसार, इसी साल मार्च में Kia ने 48,232 EV6 को अमेरिका में रिकॉल किया था। यह समान समस्या थी, जहां ड्राइविंग पावर लॉस का खतरा जताया गया था। उस समय भी किया ने बताया था कि "प्रभावित वाहनों को इंटीग्रेटेड चार्जिंग कंट्रोल यूनिट के साथ समस्याओं का अनुभव हो सकता है, जो कारों को चार्ज करने में सक्षम बनाता है।" कंपनी के अनुसार, इस समस्या के चलते ICCU क्षतिग्रस्त हो सकता है और 12-वोल्ट बैटरी को चार्ज करना बंद कर सकता है, जो ड्राइविंग के दौरान डिस्चार्ज हो सकती है और धीरे-धीरे मोटिव पावर को कम कर सकती है, जिसकी वजह से ड्राइव पावर की कुल हानि हो सकती है।
Advertisement

इसी साल जून में Hyundai इंडिया ने भी अपनी Ioniq 5 इलेक्ट्रिक SUV की 1,744 यूनिट्स को रिकॉल किया था। इस रिकॉल के पीछे भी ICCU में समस्या बताई गई थी। समस्या 21 जुलाई, 2022 और 30 अप्रैल, 2024 के बीच बने यूनिट्स में पाई गई थी। यहां खास बात यह है कि जहां एक ओर Kia EV6 भारत में CBU के रास्ते लाई जाती है, वहीं Ioniq 5 को भारत में ही असेंबल किया जाता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kia India, Kia India Recall, Kia Recall, Kia EV6, Kia EV6 Recall
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  9. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  11. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  12. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  13. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.