iVoomi S1 रेंज और JeetX ZE को Rs. 10 हजार तक सस्ता खरीदने का मौका, जीरो डाउनपेमेंट भी उपलब्ध!

डिस्काउंट के अलावा, iVoomi ने कुछ अन्य ऑफर्स भी पेश किए हैं, जैसे जीरो डाउन पेमेंट लोन, जीरो प्रतिशत ब्याज और कम से कम 1,411 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले EMI ऑप्शन।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2024 21:17 IST
ख़ास बातें
  • JeetX ZE पर 10,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है
  • iVoomi S1 खरीदने वाले ग्राहक 5,000 रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं
  • जीरो डाउन पेमेंट लोन, 0% ब्याज और 1,411 से शुरू होने वाली EMI ऑप्शन घोषित

Photo Credit: iVoomi

iVoomi ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर बड़े डिस्काउंट की घोषणा की है। कंपनी के दो इलेक्ट्रिक स्कूटर डिस्काउंट हासिल करने वाले मॉडल्स में शामिल है। इनमें JeetX ZE और अधिक किफायती iVoomi S1 रेंज शामिल हैं। JeetX ZE की इलेक्ट्रिक मोटर 9.38 बीएचपी की मैक्सिमम पावर जनरेट करने में सक्षम है। ई-स्कूटर 2.1 kWh, 2.5 kWh और 3 kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आता है। वहीं, S1 रेंज में एक से ज्यादा वेरिएंट शामिल हैं, जिनमें से टॉप-एंड मॉडल 240 किमी की रेंज देने में सक्षम है। इस मॉडल में 4.2 kWh ट्विन बैटरी पैक दिया गया है और इलेक्ट्रिक मोटर 2.5 kW मोटर (3.3 bhp) से लैस है।
 

iVoomi JeetX ZE, S1 range on huge discounts

iVoomi के मुताबिक, JeetX ZE पर 10,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इस मॉडल के 2.1 kWh बैटरी पैक ऑप्शन को 99,999 रुपये के एक्स-शोरूम प्राइस के बजाय सीमित समय के लिए 89,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 3 kWh बैटरी पैक की कीमत सीमित समय के लिए 1,04,999 रुपये है। इस वेरिएंट को 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जो 5,000 रुपये का डिस्काउंट होता है।
Advertisement

जबकि iVoomi S1 खरीदने वाले ग्राहक 5,000 रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं। इस ई-स्कूटर में चार वेरिएंट मिलते हैं। S1 80, जो सबसे किफायती वेरिएंट है। वहीं, वेनिला S1 के साथ लॉन्ग रेंज S1 200 और S1 240 वेरिएंट मिलते हैं। 

इन डिस्काउंट के अलावा, iVoomi ने कुछ अन्य ऑफर्स भी पेश किए हैं, जैसे जीरो डाउन पेमेंट लोन, जीरो प्रतिशत ब्याज और कम से कम 1,411 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले EMI ऑप्शन।
Advertisement
 

iVoomi JeetX ZE, S1 key specifications

iVoomi JeetX ZE इलेक्ट्रिक स्कूटर को सात कलर ऑप्शन और तीन वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। 2.1 kWh बैटरी पैक ऑप्शन 80-120 किमी, 2.5 kWh पैक 95-140 किमी और 3.0 kWh बैटरी पैक 120-170 किमी तक की रेंज देने का दावा करता है। सभी वेरिएंट 61 kmph तक की टॉप-स्पीड का दावा करते हैं।

वहीं, S1 को चार मॉडल्स में पेश किया गया है, जिनमें S1 80, S1, S1 200 और S1 240 शामिल हैं। ई-स्कूटर चार कलर ऑप्शन में आता है। बेस मॉडल 80 किमी के आसपास की रेंज देने का दावा करता है, जबकि टॉप-मॉडल 240 किमी तक रेंज (दोनों Econo मोड में) देने का दावा करता है। S1 80 और S1 दोनों 53 to 57 Kmph टॉप स्पीड, जबकि S1 और S1 200 वेरिएंट 60-65 kmph टॉप-स्पीड का दावा करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.