iVoomi JeetX ZE: 170 Km की रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

iVoomi JeetX ZE को भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। बैटरी क्षमता के हिसाब से कीमत भी अलग है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मई 2024 13:14 IST
ख़ास बातें
  • iVoomi JeetX ZE की भारत में शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है
  • ई-स्कूटर की बुकिंग 10 मई से ओपन होगी
  • इसमें 2.1 kWh, 2.5 kWh और 3 kWh क्षमता के बैटरी पैक मिलेंगे
iVoomi ने भारतीय बाजार में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसका नाम JeetX ZE रखा गया है। ई-स्कूटर को अलग-अलग बैटरी साइज के साथ पेश किया गया है, जिनमें 2.1 kWh, 2.5 kWh और 3 kWh क्षमता शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज में 170 किमी तक की राइडिंग रेंज दे सकता है। ई-स्कूटर को फोन के साथ एक खास ऐप के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। iVoomi JeetX ZE जियो-फेंसिंग भी सपोर्ट करता है।

iVoomi JeetX ZE को भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। बैटरी क्षमता के हिसाब से कीमत भी अलग है। ई-स्कूटर की बुकिंग 10 मई से ओपन होगी। हालांकि, डिलीवरी डेट का खुलासा नहीं किया गया है। iVoomi का कहना है कि नए ई-स्कूटर को विकसित करने में 18 महीने लगे और उन्होंने एक लाख किलोमीटर से अधिक समय तक इसकी टेस्टिंग की है। ई-स्कूटर को आठ कलर ऑप्शन - नार्डो ग्रे, इंपीरियल रेड, अर्बन ग्रीन, पर्ल रोज, प्रीमियम गोल्ड, सेरुलियन ब्लू, मॉर्निंग सिल्वर और शैडो ब्राउन में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

JeetX ZE का व्हीलबेस 1,350 mm, लंबाई 760 mm और सीट हाइट 770 mm है। ब्रांड का कहना है कि फ्लोरबोर्ड और बूट स्पेस पर भी पर्याप्त जगह है। पावरट्रेन की बात करें, तो इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 9.38 बीएचपी की मैक्सिमम पावर जनरेट करने में सक्षम है। इस मोटर को पावर देने का काम ई-स्कूटर के साथ आने वाले विभिन्न बैटरी पैक ऑप्शन करते हैं, जिनमें 2.1 kWh, 2.5 kWh और 3 kWh पैक शामिल हैं। बैटरी पैक को ई-स्कूटर से बाहर निकाला भी जा सकता है।

JeetX ZE इलेक्ट्रिक स्कूटर को एप्लिकेशन के जरिए फोन से कनेक्ट किया जा सकता है, जिसके लिए यह ब्लूटूथ का इस्तेमाल करता है। इसके जरिए स्कूटर के डिस्प्ले पर कॉल और SMS के लिए अलर्ट्स दिखाई देते हैं। इसके अलावा, यह टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी दिखाता है। स्कूटर आपको डिस्टेंस टू एम्प्टी भी दिखाता है और इसमें जियो-फेंसिंग भी उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.