100 Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक में डिलीवरी करेगा IKEA, सोलर-पैनल से है लैस

इस इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक में एक बड़ा स्टोरेज बॉक्स फिट किया गया है, जो IKEA के ज्यादातर प्रोडक्ट्स को रख सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2022 14:02 IST
ख़ास बातें
  • IKEA ने डिलीवरी बेड़े में जोड़ी सोलर-पावर्ड इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक
  • सिंगल चार्ज में 100 Km की रेंज देती है यह कार्गो बाइक
  • Sunrider बाइक IKEA प्रोडक्ट कैटेगरी के लगभग 90% को कैरी कर सकती है

IKEA सनराइडर ई-बाइक की पेलोड क्षमता 150 किलोग्राम है।

फर्नीचर निर्माता, IKEA ने ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अपनी डिलीवरी व्हीकल बेड़े में सोलर-पावर्ड इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक को जोड़ा है। फिलहाल इन गाड़ियों को नीदरलैंड और विलनियस, लिथुआनिया में डिलीवरी के लिए टेस्ट किया जा रहा है। नीदरलैंड में पायलट प्रोग्राम फिलहाल Delft Ikea स्टोर द्वारा चलाया जा रहा है। पीले और नीले रंग के आइकिया-ब्रांडेड इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का उपयोग स्टोर के आसपास शहरी क्षेत्रों में डिलीवरी के लिए किया जा रहा है। 

इलेक्ट्रिक व्हीकल की खबरों पर नजर रखने वाली वेबसाइट Electrek के अनुसार, IKEA ने अपनी डिलीवरी व्हीकल बेड़े में सोलर-पावर्ड इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक जोड़ी हैं, जिन्हें शुरुआत में नीदरलैंड और विलनियस में ऑपरेट किया जा रहा है। रिपोर्ट बताती है कि ज्यादा से ज्यादा डिलीवरी करने के लिए प्रति ऑर्डर के मैक्सिमम वजन को 30 किग्रा पर सीमित रखा गया है।

आइकिया का कहना है कि इस सर्विस का आने वाले समय में दुनियाभर में विस्तार किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि दुनियाभर में आइकिया फ्रैंचाइजर ने अपने ग्लोबल रिटेलर्स को अपने स्थानीय ऑपरेशन में कार्गो व्हीकल जोड़ने का फैसला किया है। निश्चित तौर पर, यह पारंपरिक होम डिलीवरी फ्लीट का एक स्थायी, सुलभ और लागत प्रभावी विकल्प है।

इस इलेक्ट्रिक कार्गो बाइक की बात करें, तो इसमें एक बड़ा स्टोरेज बॉक्स फिट किया गया है, जो IKEA के ज्यादातर प्रोडक्ट्स को रख सकता है। रिपोर्ट कहती है कि IKEA के हेलेन डेविडसन के अनुसार, Sunrider बाइक IKEA प्रोडक्ट कैटेगरी के लगभग 90% को कैरी कर सकती है, जिसमें डीजल विकल्पों की तुलना में लगभग 98% कम कार्बन उत्सर्जन होता है। 
Advertisement

बाइक सौर उर्जा (Solar Energy) पर काम करती है। सनराइडर बाइक की रेंज 100 किमी है और इसके साइड-माउंटेड सोलर पैनल उस रेंज में योगदान देते हैं।
Advertisement

IKEA सनराइडर ई-बाइक की पेलोड क्षमता 150 किलोग्राम है। क्योंकि कंपनी ने प्रति ऑर्डर की लिमिट 30 किलो रखी है, ऐसे में यह प्रति ट्रिप में कई ऑर्डर को एक साथ ले जाने में सक्षम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Vehicle, Electric bike, Electric Cargo Bike
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.