145 Km रेंज वाली Trigo BX4 इलेक्ट्रिक बाइक 26 जनवरी को होगी लॉन्च, इतनी होगी कीमत

Trigo BX4 की रियल वर्ल्ड फुल चार्ज रेंज 145 km बताई गई है। कंपनी ने दावा किया है कि यह ई-बाइक 75 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 नवंबर 2022 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Trigo BX4 को सिंगल बैटरी साइज के साथ तीन अलग-अलग वेरिएंट में लाया जाएगा
  • BX4 ई-बाइक में लो-स्पीड पर बेहतरीन सेल्फ-स्टेबलाइजेशन मिलने का दावा है
  • ई-बाइक 6-इंच स्मार्ट डिस्प्ले और इंटेलिजेंट स्मार्ट चार्जिंग से लैस होगी

Trigo BX4 की भारत में शुरुआती कीमत 1.1 लाख रुपये होगी

बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक मोबालिटी स्टार्टअप iGowise Mobility जल्द भारतीय मार्केट में अपना पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लेकर आ रहा है, जिसे कंपनी ने Trigo BX4 नाम दिया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को 26 जनवरी, 2023 तक पेश किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि BX4 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को कार के आराम व सेफ्टी और टू-व्हीलर की सुविधा व आसान पार्किंग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसकी सिंगल चार्ज रेंज 145 km (रियर वर्ल्ड) बताई गई है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर 75 kmph की टॉप स्पीड पर पहुंचने में सक्षम है।

iGowise Trigo BX4 को सिंगल बैटरी साइज के साथ तीन अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इनकी भारत में कीमत 1.1 लाख रुपये से शुरू होगी और टॉप वेरिएंट 1.2 लाख रुपये में बेचा जाएगा। कंपनी ने कहा है कि पहले 5000 उपभोक्ताओं को एक्सटेंडेड वारंटी, फ्री एक्सेसरीज, गारंटीड रीसेल/बाय-बैक ऑप्शन जैसे एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स का फायदा उठाने का मौका मिलेगा।

खासियतों की बात करें, तो Trigo BX4 इलेक्ट्रिक बाइक की रियल वर्ल्ड फुल चार्ज रेंज 145 km बताई गई है। कंपनी ने दावा किया है कि यह ई-बाइक 75 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। यह भी दावा किया गया है कि ई-बाइक में कम स्पीड पर सेल्फ-स्टेबलाइजेशन मिलती है और हाई स्पीड में बेहतर स्थिरता और गतिशीलता के लिए इसमें इंटेलिजेंट ऑटो-स्विवलिंग फीचर मिलता है।

BX4 ई-बाइक 6-इंच के स्मार्ट डिस्प्ले और इंटेलिजेंट स्मार्ट चार्जिंग फीचर से भी लैस होगी। इसमें 15 Amps हाइपर-फास्ट ऑनबोर्ड चार्जर भी मिलेगा, जिससे किसी भी मौजूदा पोर्ट में प्लग के जरिए बैटरी को चार्ज किया जा सकेगा। चार्जिंग समय की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric bike, Electric Scooter, SUV Electric Bike, Trigo BX4
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  3. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  5. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  6. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
  3. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
  4. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  6. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  8. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  9. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.