आग लगने के खतरे के चलते GM ने वापिस बुलाईं 1 लाख 40 हजार Chevrolet Bolt EV कार

भारत में भी इस साल इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की काफी घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर और देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स की Tata Nexon EV शामिल थी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2022 17:41 IST
ख़ास बातें
  • GM नोर्थ अमेरिका में 1,40,000 शेवरले बोल्ट ईवी को रिकॉल कर रही है।
  • GM के रिकॉल में 2017-2023 के बीत तैयार की गई शेवरले बोल्ट ईवी शामिल हैं।
  • आग लगने के खतरे के चलते GM ने ईवी को वापिस मंगवाने का ऐलान किया है।

Photo Credit: Chevrolet

जनरल मोटर्स (General Motors) ने मंगलवार को कहा कि वह नोर्थ अमेरिका में 1,40,000 शेवरले बोल्ट ईवी (Chevrolet Bolt EV) को रिकॉल कर रही है। इन इलेक्ट्रिक कारों को आग लगने के खतरे के चलते वापस बुलाया जा रहा है। आपको बता दें कि जहां फ्रंट सीट बेल्ट प्रीटेंसर है, वहां पर एक्सीडेंट के बाद आग लगने का खतरा है, जिसके चलते कंपनी ने यह कदम उठाया है। कंपनी सभी वाहनों का की जांच करने वाली है, जिससे इस प्रकार के खतरे को रोका जा सके।

पूरी दुनिया में अधिकतर देश एनर्जी की बचत और प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि इनमें एक बार ज्यादा निवेश होता है, लेकिन मेंटेनेंस और चलाने का खर्च काफी कम रहता है। मगर अभी तक इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने का खतरा बना हुआ है।

अमेरिकी वाहन निर्माता ने कहा कि रिकॉल में 2017 से 2023 के बीत तैयार की गई शेवरले बोल्ट ईवी शामिल हैं। अधिकतर मॉडल्स में एक्सीडेंट के बाद फ्रंट सीटबेल्ट प्रीटेंशनर एक्सीडेंट के बाद कारपेट फाइबर के संपर्क में आने के चलते आग लगने का खतरा है। रिकॉल से लगभग 1 लाख 20 हजार अमेरिका की कारें और 20 हजार कनाडा की कारें प्रभावित हुए हैं। आपको बता दें कि Bolt EV को मार्केट में आए कई साल हो चुके हैं, लेकिन यह एक विवादास्पद मॉडल भी रहा है, क्योंकि आग लगने के जोखिम के चलते यह खतरनाक हो सकती है। 

भारत में भी इस साल इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की काफी घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें ओला का Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर और देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स की Tata Nexon EV शामिल थी। इस प्रकार की घटनाओं की वजह से ग्राहकों का ईवी के प्रति थोड़ा आकर्षण कम हुआ है। हालांकि कंपनियां इस प्रकार की घटनाओं की लगातार जांच कर रही हैं और अपने वाहनों में आग लगने के खतरे को कम करने के लिए टेक्नोलॉजी में इजाफा कर रही हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.