• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Gemopai Ryder Supermax: 100 km रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 2,999 रुपये में करें बुक

Gemopai Ryder Supermax: 100 km रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 2,999 रुपये में करें बुक

Gemopai ई-स्कूटर कनेक्टेड फीचर्स से लैस आता है। इसमें ऐप के जरिए इलेक्ट्रिक स्कूटर और उसके बैटरी स्टेटस को देखा जा सकता है। ऐप स्पीड अलर्ट, सर्विस रिमाइंडर्स आदि अहम डिटेल्स के बारे में रियल टाइम अपडेट्स देगा।

Gemopai Ryder Supermax: 100 km रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 2,999 रुपये में करें बुक

Ryder Supermax की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है

ख़ास बातें
  • Ryder Supermax की भारत में शुरुआती कीमत 79,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • स्कूटर को 10 मार्च, 2023 से ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक किया जा सकता है
  • इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा बताई गई है
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा स्थित टू-व्हीलर कंपनी Gemopai ने हाल ही में अपना लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ryder Supermax लॉन्च किया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2,999 रुपये के शुरुआती टोकन अमाउंट में बुक भी किया जा सकता है। Ryder Supermax की रेंज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 100 Km चल सकता है। इसकी टॉप स्पीड 60 Kmph बताई गई है।

Gemopai Ryder Supermax की भारत में शुरुआती कीमत 79,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को 10 मार्च, 2023 से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट देश में मौजूद अधिकृत डीलरशिप के जरिए 2,999 रुपये की शुरुआती टोकन राशि के साथ बुक किया जा सकता है। नया राइडर सुपरमैक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर छह कलर ऑप्शन - जैजी नियॉन, इलेक्ट्रिक ब्लू, ब्लेजिंग रेड, स्पार्कलिंग व्हाइट, ग्रेफाइट ग्रे और फ्लोरेसेंट येलो में आता है।

खासियतों की बात करें, तो Gemopai के अनुसार, Ryder Supermax ई-स्कूटर में BLDC हब मोटर मिलती है, जो 2.7kW की मैक्सिमम पावर जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 1.8 kW बैटरी पैक मिलता है, जिसकी बदौलत ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 100 किमी तक की रेंज निकाल सकता है। इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा बताई गई है।

Gemopai ई-स्कूटर कनेक्टेड फीचर्स से लैस आता है। इसमें ऐप के जरिए इलेक्ट्रिक स्कूटर और उसके बैटरी स्टेटस को देखा जा सकता है। ऐप स्पीड अलर्ट, सर्विस रिमाइंडर्स आदि अहम डिटेल्स के बारे में रियल टाइम अपडेट्स देगा।

इसमें एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जो कंपनी के अनुसार, यह सुनिश्चित करता है कि राइडर किसी भी स्थिति में जल्दी और सुरक्षित रूप से रुक सके। स्कूटर में ब्राइट हेडलाइट और टेललाइट भी है, जो रात के समय में अच्छी रोशनी के साथ राइडिंग के अनुभव को बढ़ाने का दावा करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »