• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 80km रेंज, 82km टॉप स्पीड के साथ RoadRunner Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

सिंगल चार्ज में 80km रेंज, 82km टॉप स्पीड के साथ RoadRunner Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

रोडरनर प्रो में 2,000W की इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं।

सिंगल चार्ज में 80km रेंज, 82km टॉप स्पीड के साथ RoadRunner Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: VoroMotors

RoadRunner Pro को RoadRunner के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • VoroMotors ने अपना नया ई-स्कूटर RoadRunner Pro पेश किया है
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर में 82 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड दी गई है
  • यह 3.5 इंच साइज डिस्प्ले के साथ आता है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की भी बराबर मांग है। इसलिए कंपनियां इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्रोडक्शन भी नई इनोवेशन के साथ कर रही हैं। इसी कड़ी में VoroMotors ने अपना नया ई-स्कूटर RoadRunner Pro पेश किया है। इसके नाम से पता चलता है कि कंपनी ने इसके पहले आए RoadRunner में अपग्रेड के साथ इसका प्रो वर्जन पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 82 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड दी गई है जो कि एक इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिहाज से काफी प्रभावित करने वाली है। यह सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की दूरी तक जा सकता है। इसकी कीमत और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

RoadRunner Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, उपलब्धता

RoadRunner Pro को RoadRunner के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 2895 डॉलर (लगभग 2,40,000 रुपये) है। कंपनी के अनुसार, अब यह स्कूटर सेल के लिए उपलब्ध है। इसके कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

RoadRunner Pro की पावर, रेंज, फीचर्स

VoroMotors के रोडरनर प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2,000W की इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं। इसमें ऑलव्हील ड्राइव मिलता है। इसके पहिए 14 इंच साइज के हैं। दोनों मोटर्स की पावर इस स्कूटर को 82 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड तक दौड़ा सकती हैं। ई-व्हीकल में डुअल पिस्टन हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें डुअल सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है। फ्रंट में इसमें हाइड्रॉलिक सस्पेंशन फॉर्क दिया गया है और रियर में डुअल कॉइलओवर शॉक सस्पेंशन है। 

RoadRunner Pro सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर रेंज तक जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इसकी क्लास के अन्य स्कूटर्स की तुलना में इसकी बैटरी सबसे ज्यादा कैपिसिटी की है। इसके मॉडर्न फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल कलर टीएफटी VoroMotors डिस्प्ले मिलता है। इसमें राइडर कई तरह की जानकारी जैसे बैटरी स्टेटस, स्पीड, टेम्परेचर, राइड मोड और दूसरे राइड पैरामीटर्स देख सकता है। यह 3.5 इंच साइज डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 14 इंच के टायर ट्यूबलेस हैं। इसकी सीट पहले वाले मॉडल की तुलना में बड़ी और आरामदायक बताई गई है। स्कूटर का वजन केवल 52 किलोग्राम है जो कि काफी हल्का है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  2. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  5. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  6. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  7. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  8. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  9. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  10. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »