632 Km रेंज और 55-इंच के बड़े सनरूफ के साथ लॉन्च हुआ Radar RD6 इलेक्ट्रिक पिकअप, जानें कीमत

Volvo और Lotus Cars के स्वामित्व वाली Geely ने हाल ही में Radar ब्रांड की शुरुआत की थी

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 नवंबर 2022 13:19 IST
ख़ास बातें
  • Geely के स्वामित्व वाले ब्रांड Radar ने लॉन्च किया RD6 इलेक्ट्रिक पिकअप
  • सिंगल चार्ज में 400-632 km तक रेंज देने में सक्षम है यह EV
  • Geely के पास Volvo, Lotus Cars और Zeekr जैसे ब्रांड्स का स्वामित्व है

Volvo और Lotus Cars के स्वामित्व वाली Geely ने हाल ही में Radar ब्रांड की शुरुआत की थी

Geely ने हाल ही में Radar नाम से एक ऑटोमोटिव ब्रांड की शुरुआत की थी, जिसने RD6 RWD इलेक्ट्रिक पिकअप को चीन में पेश किया है। यह रियर-व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक पिकअप है, जो एक से ज्यादा बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आता है और 400 किलोमीटर से 632 किलोमीटर के बीच सिंगल चार्ज रेंज देने का दावा करता है। बता दें कि Geely के पास Volvo, Lotus Cars औप Zeekr जैसे कई बड़े ब्रांड्स का स्वामित्व है।

Radar RD6 इलेक्ट्रिक पिकअप की चीन में कीमत 178,800 युआन (लगभग 20.60 लाख रुपये) से शुरू होती है, जिसमें इसका 86kWh बैटरी मॉडल मिलेगा, जबकि इसके 100kWh मॉडल की कीमत 268,800 युआन (करीब 31 लाख रुपये) है। कंपनी के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक पिकअप की चीन में बिक्री शुरू हो चुकी है, लेकिन डिलीवरी बाद में शुरू की जाएगी, जिसकी कोई सटीक तारीख शेयर नहीं की गई है।

Radar RD6 RWD ई-पिकअप में Geely के SEA EV प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक पिकअप 6 सेकंड में 0-100km/h की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। राडार RD6 में फोर-व्हील इंडिपेंडेंट सस्पेंशन मिलते हैं। 
 

इसमें अलग-अलग बैटरी पैक के हिसाब से अलग रेंज मिलती है, जिसमें कम से कम 400 km और ज्यादा से ज्यादा 632 km की रेंज मिलने का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक पिकअप 120kW क्षमता तक की चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिसका मतलब है कि यह कुछ मिनटों में बैटरी को फुल चार्ज करने में सक्षम होगा। हालांकि, सटीक समय नहीं बताया गया है।
Advertisement

Radar RD 6 RWD में 12 लेवल 2+ इंटेलिजेंट ड्राइविंग असिस्टेंस फीचर मिलता है। यह 1,200 लीटर क्षमता के कार्गो बेड के साथ आता है। इसके अलावा, इसकी पेलोड क्षमता 450 किलोग्राम है और यह 3 टन तक के भार को टो (tow) कर सकता है। इसके केबिन में 12.3 इंच की दो स्क्रीन और 9 इंच का फुल-कलर हेड-अप डिस्प्ले मिलता है। EV में 72-कलर एंबिएंट लाइटिंग, AI वॉयस इंटरेक्शन और 55 इंच पैनोरमिक सनरूफ से लैस है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.