Euler 2023 HiLoad EV Launched: 170 Km तक रेंज वाला इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर भारत में लॉन्च

Euler Motors ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि HiLoad EV इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023 21:21 IST
ख़ास बातें
  • Euler Motors का HiLoad EV इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर तीन वेरिएंट में आएगा
  • इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है
  • मौजूदा HiLoad EV की कीमत 3.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है

2023 HiLoad EV की टेस्ट राइज कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक की जा सकती है

कमर्शियल EV निर्माता, Euler Motors ने अपने HiLoad E3W का 2023 मॉडल लॉन्च किया है, जिसमें बड़ा बैटरी पैक और हाई रेंज मिलती है। नया 2023 मॉडल पिछले वर्जन में मौजूद 12.4 kWh बैटरी पैक की तुलना में 12.96 kWh बैटरी पैक मिलता है, जिसकी बदलौत Euler Motors इसमें ARAI-सर्टिफाइड रेंज 170 किमी की रेंज मिलने का दावा करती है, जो पहले वाले वर्जन से 20 किमी ज्यादा है। हालांकि, रियल वर्ल्ड रेंज अलग है। 

Euler Motors ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि HiLoad EV इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कीमतों का खुलासा नहीं किया है। फिर भी, यदि अंदाजे के लिए बताए, तो मौजूदा HiLoad EV की कीमत 3.78 लाख रुपये से 4.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

बदलावों की बात करें, तो नए वर्जन में डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब, बाहरी डिजाइन को शार्प स्टाइल दिया गया है। विंडशील्ड और स्लाइडर विंडो की चौड़ाई को बढ़ाया गया है। इसमें हैलोजन हेडलैम्प यूनिट्स फिट हैं और साथ ही पहले से बेहतर केबिन एर्गोनॉमिक्स शामिल किए गए हैं। HiLoad EV में 200mm फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ इंडिपेंडेंट एक्सल शामिल है।

टायर की चौड़ाई को भी पहले मॉडल की तुलना में 30 प्रतिशत बढ़ाया गया है। वहीं, पेलोड क्षमता में भी बढ़ोतरी की गई है। डिजाइन के लिए तारीफ बनती है, क्योंकि नए वर्जन में पेलोड क्षमता बढ़ने के बावजूद यह पिछले वर्जन से 30 किलोग्राम हल्का है।

जैसा कि हमने बताया, नया 2023 मॉडल पिछले वर्जन में मौजूद 12.4 kWh बैटरी पैक की तुलना में 12.96 kWh बैटरी पैक मिलता है, जिसकी बदलौत Euler Motors इसमें ARAI-सर्टिफाइड रेंज 170 किमी की रेंज मिलने का दावा करती है, जो पहले वाले वर्जन से 20 किमी ज्यादा है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इसकी रियल वर्ल्ड रेंज 100 से 120 Km है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Three Wheeler

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Lava Bold 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
  4. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Nothing Headphone (a) का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, एडैप्टिव ANC, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5x 5G को AnTuTu बेंचमार्क में मिला 10 लाख प्वाइंट्स से ज्यादा का स्कोर, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. WhatsApp में थीम, नए आइकन और एक्सक्लूसिव स्टिकर्स के लिए देने होंगे पैसे? जल्द आएगा Plus सब्सक्रिप्शन!
  5. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  8. Google पर डॉक्टर का नंबर खोजने से उड़ गए 18 लाख! साइबर फ्रॉड का नया तरीका
  9. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.