• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • OSM ViCKTOR: 250 km की रेंज वाला भारत का पहला इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लॉन्च, जानें कीमत

OSM ViCKTOR: 250 km की रेंज वाला भारत का पहला इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लॉन्च, जानें कीमत

Omega OSM ViCKTOR की भारत में कीमत 5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस कीमत में सब्सिडी शामिल है।

OSM ViCKTOR: 250 km की रेंज वाला भारत का पहला इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लॉन्च, जानें कीमत

Omega OSM ViCKTOR की भारत में कीमत 5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है

ख़ास बातें
  • Omega OSM ViCKTOR की भारत में कीमत 5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है
  • यह कीमत शुरुआती 100 खरीदारों के लिए होगी
  • इच्छुक ग्राहक इस इलेक्ट्रिक कार्गो को 9,999 रुपये में बुक कर सकते हैं
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और फोर-व्हीलर्स की सेल्स में बढ़ोतरी के साथ-साथ देश में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स के लॉन्च भी बढ़ते नजर आ रहे हैं। कमर्शियल स्पेस में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ती मांग के चलते Omega Seiki Mobility ने भारत में एक नया इलेक्ट्रिक थ्री-व्हील कार्गो व्हीकल लॉन्च किया है, जिसका नाम OSM ViCKTOR है। इस इलेक्ट्रिक कार्गो व्हीकल की खासियतों में से एक इसकी लॉन्ग रेंज है, क्योंकि कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज में 250 km है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह देश में सबसे ज्यादा रेंज वाला थ्री-व्हीलर है।

Omega OSM ViCKTOR की भारत में कीमत 5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस कीमत में सब्सिडी शामिल है। हालांकि, यह कीमत शुरुआती 100 खरीदारों के लिए होगी, जिसके बाद कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर कार्गो की डिलीवरी इस साल नवंबर से शुरू हो जाएगी। OSM ViCKTOR को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे 9,999 रुपये में बुक करा सकते हैं। बुकिंग शुरू हो चुकी है। 

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो OSM ViCKTOR में एक 20 kWh क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जिसकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक कार्गो सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर की रेंज देता है। जैसा कि हमने बताया, कंपनी दावा कर रही है कि यह वर्तमान में भारत में सबसे ज्यादा फुल चार्ज रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर है।

इसके अलावा, OSM ViCKTOR वाहन पर लगी इलेक्ट्रिक मोटर 12.8 kW का अधिकतम पावर आउटपुट और 430 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है, जो इसे 450 किलोग्राम की पेलोड क्षमता देता है। इसमें टेलीमैटिक्स, जीपीएस असिस्टेंस, 2 ड्राइविंग मोड और अधिक महत्वपूर्ण रूप से 175 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है। ओमेगा सेकी मोबिलिटी के विक्टर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर वारंटी की बात करें, तो इसपर 3 साल/80,000 km की वारंटी दी जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »