बिजली के बिना भी चार्ज होगी EV! लॉन्च हुई Ethanol-बेस्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी, जानें कैसे करती है काम

KETO Motors ने भारत में Ethanol आधारित मोबाइल EV चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश की है। यह सिस्टम Ethanol से बिजली बनाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करता है और उन जगहों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जहां ग्रिड आधारित चार्जिंग उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अगस्त 2026 13:52 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Ethanol आधारित Mobile EV Charging Technology लॉन्च हुई
  • यह सिस्टम Ethanol से बिजली बनाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करता है
  • इसका यूज हाईवे, रिमोट एरिया और अस्थायी चार्जिंग जरूरतों के लिए हो सकता है

KETO Motors ने भारत में Ethanol-बेस्ड मोबाइल EV चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश की।

Photo Credit: AI Generated

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक नई तकनीक पेश की गई है। KETO Motors ने हैदराबाद में Ethanol आधारित Mobile EV Charging System लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम पारंपरिक इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड पर निर्भर हुए बिना जरूरत पड़ने पर किसी भी जगह EV चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध करा सकता है। इसी इवेंट में कंपनी ने अपनी नई 9-मीटर कमर्शियल इलेक्ट्रिक बस भी पेश किया। चलिए इस टेक्नोलॉजी और इसके बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Ethanol से EV कैसे चार्ज होगा?

पहली नजर में यह तकनीक थोड़ी अलग लग सकती है, क्योंकि EV आमतौर पर बिजली से चार्ज होते हैं। हालांकि, इस सिस्टम में Ethanol सीधे बैटरी में नहीं जाता। इसके बजाय मोबाइल चार्जिंग यूनिट में एक Ethanol-पावर्ड जनरेटर लगा होता है, जो Ethanol से बिजली पैदा करता है। इसके बाद यही बिजली DC फास्ट चार्जर के जरिए इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी तक पहुंचाई जाती है। यानी यह तकनीक एक तरह से ग्रिड-फ्री मोबाइल पावर स्टेशन की तरह काम करती है।

किन जगहों पर हो सकता है इस्तेमाल?

ऐसे मोबाइल चार्जर उन जगहों पर उपयोगी हो सकते हैं, जहां स्थायी EV चार्जिंग स्टेशन मौजूद नहीं हैं या अस्थायी रूप से चार्जिंग सुविधा की जरूरत होती है। उदाहरण के तौर पर हाईवे, बड़े पब्लिक इवेंट, कंस्ट्रक्शन प्लेस, रिमोट एरिया, आपदा प्रभावित इलाके या फ्लीट ऑपरेशन के दौरान इस तरह की यूनिट को मौके पर ले जाकर EV चार्ज किए जा सकते हैं।

क्या हैं इसके फायदे?

इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि चार्जिंग के लिए भारी-भरकम ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर या नई बिजली लाइन की जरूरत कम हो सकती है। अगर किसी स्थान पर बिजली उपलब्ध नहीं है, तब भी मोबाइल यूनिट के जरिए EV चार्जिंग संभव हो सकती है। चूंकि Ethanol एक बायोफ्यूल है, इसलिए इसे डीजल जनरेटर के मुकाबले अपेक्षाकृत लो कार्बन एमिशन वाला ऑप्शन माना जाता है। इसी तरह के Ethanol-बेस्ड मोबाइल DC फास्ट चार्जर पहले भी भारत में प्रदर्शित किए जा चुके हैं।

Advertisement

9-मीटर इलेक्ट्रिक बस भी हुई पेश

इसी इवेंट के दौरान KETO Motors ने अपनी पहली 9-मीटर कमर्शियल इलेक्ट्रिक बस भी पेश की। कंपनी के अनुसार, यह बस 35 यात्रियों की क्षमता के साथ तैयार की गई है और इसे कॉर्पोरेट कर्मचारी ट्रांसपोर्ट जैसे कामों के लिए डिजाइन किया गया है।

Advertisement

हालांकि, कंपनी ने फिलहाल Ethanol आधारित Mobile EV Charging System की चार्जिंग क्षमता, आउटपुट पावर, एक बार में कितने वाहन चार्ज किए जा सकते हैं या इसकी कमर्शियल उपलब्धता जैसी तकनीकी जानकारियां शेयर नहीं की हैं। ऐसे में इस तकनीक की वास्तविक क्षमता और बड़े पैमाने पर इस्तेमाल को लेकर अधिक जानकारी आने वाले समय में सामने आ सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.