EV के लिए बैटरी बनाएगी Ola Electric, कंपनी ने शुरू किया फैक्टरी का कंस्ट्रक्शन

देश में बैटरी सेल की मैन्युफैक्चरिंग से विदेश से इसकी सप्लाई पर निर्भरता कम होगी। इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कॉस्ट भी घट सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मई 2023 19:17 IST
ख़ास बातें
  • बैटरी सेल की मैन्युफैक्चरिंग से विदेश से इसकी सप्लाई पर निर्भरता कम होगी
  • इस फैक्टरी में इसमें बैटरी सेल और अन्य बैटरी सॉल्यूशंस भी तैयार होंगे
  • टाटा ग्रुप भी EV के लिए बैटरी सेल प्लांट लगाने की योजना बना रहा है

इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कॉस्ट भी घट सकती है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए बैटरी सेल बनाने की बड़ी फैक्टरी लगाने की तैयारी की है। तमिलनाडु के कृष्णागिरी में इस फैक्टरी का कंस्ट्रक्शन शुरू हो गया है। इसे  बैटरी सेल बनाने की सबसे एडवांस्ड और बड़ी फैक्टरियों में से एक बताया जा रहा है। इसमें बैटरी सेल के साथ ही अन्य बैटरी सॉल्यूशंस भी तैयार किए जाएंगे। 

कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने इस बारे में ट्विटर पोस्ट में घोषणा की है। उन्होंने बताया, "बैटरी सेल की हमारी बड़ी फैक्टरी का कार्य शुरू हो गया है। यह दुनिया की बड़ी बैटरी सेल फैक्टरियों में शामिल होगी।" देश में यह बैटरी सेल बनाने वाली पहली फैक्टरी होगी। देश में बैटरी सेल की मैन्युफैक्चरिंग से विदेश से इसकी सप्लाई पर निर्भरता कम होगी। इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कॉस्ट भी घट सकती है। केंद्र सरकार EV को बढ़ावा देने के उपाय कर रही है। इसके लिए सरकार ने PLI स्कीम के तहत इंसेंटिव्स की भी घोषणा की है। 

सॉफ्टवेयर से लेकर ऑटोमोबाइल कर के बिजनेस से जुड़े Tata Group ने भी भारत और यूरोप में EV के लिए बैटरी सेल प्लांट्स लगाने की योजना बनाई है। हाल ही में टाटा ग्रुप की ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, P B Balaji ने कहा था कि इलेक्ट्रिक कारों में लोकल कंपोनेंट्स की हिस्सेदारी बढ़ाने में EV की बैटरी के लिए सेल मैन्युफैक्चरिंग को लोकलाइज करना महत्वपूर्ण है। इससे कंपनी को लोकल सप्लाई चेन तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया था कि टाटा मोटर्स बैटरी सेल मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत के अलावा यूरोप में प्लांट लगाने पर विचार कर रही है। 

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैटरी में इस्तेमाल होने वाले Lithium का राजस्थान में बड़ा रिजर्व मिला है। कुछ महीने पहले देश का पहला लिथियम रिजर्व जम्मू और कश्मीर में मिला था। ऐसा बताया जा रहा है राजस्थान में नागौर के देगाना में मिला लिथियम रिजर्व इससे कहीं अधिक है। सरकारी अधिकारियों का दावा है कि इन रिजर्व में मौजूद लिथियम देश की जरूरत का 80 प्रतिशत पूरा कर सकता है। इससे लिथियम के लिए भारत की चीन पर निर्भरता कम हो सकती है। लिथियम के लिए भारत पूरी तरह विदेश से सप्लाई पर निर्भर है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.