इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री ने मार्च में पकड़ी रफ्तार, Tata Motors की टॉप पोजिशन बरकरार

मार्च में 8,566 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री हुई है। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह बिक्री 3,718 यूनिट्स की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2023 12:35 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मार्च में सेल्स 57.71 प्रतिशत बढ़ी है
  • मार्च में 8,566 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री हुई है
  • पिछले महीने 350 इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री हुई

इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की रिटेल सेल्स मार्च में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 130 प्रतिशत बढ़ी है

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। पिछले महीने इन व्हीकल्स का मार्केट दोगुना हो गया। यह पिछले वर्ष मार्च में 1.3 प्रतिशत से बढ़कर इस वर्ष के समान महीने में 2.6 प्रतिशत पर पहुंच गया। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की रिटेल सेल्स मार्च में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 130 प्रतिशत बढ़ी है। 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार, मार्च में 8,566 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री हुई है। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह बिक्री 3,718 यूनिट्स की थी। फरवरी की तुलना में यह बढ़ोतरी 87.85 प्रतिशत की है। इस वर्ष फरवरी में 4,560 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री हुई थी। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स 7,137 यूनिट्स बेचकर पहले स्थान पर रही। FADA ने बताया कि व्हीकल्स की रिटेल सेल्स का डेटा रोड एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री के साथ मिलकर देश भर के RTO से एकत्र किया गया है। 
Advertisement

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मार्च में सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 57.71 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले महीने 85,793 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मार्च में 54,400 यूनिट्स का था। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट शेयर बढ़कर 5.9 प्रतिशत हो गया है। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 4.2 प्रतिशत का था। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 82.21 प्रतिशत बढ़ी है। मार्च में 45,229 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स बेचे गए। यह बिक्री पिछले वर्ष के इसी महीने में 24,823 यूनिट्स की थी। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स का मार्केट शेयर बढ़कर 52.1 प्रतिशत हो गया है। इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की मार्च में बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 171.32 प्रतिशत अधिक रही है। पिछले महीने 350 इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री हुई। यह पिछले वर्ष के समान महीने में 129 यूनिट्स की थी। 

इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया था, "ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ने में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। देश का EV मार्केट 2022 से 2030 के बीच लगभग 49 प्रतिशत के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है। यह 2030 तक एक करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकता है। पिछले वर्ष यह लगभग 10 लाख यूनिट्स का था।" इस इंडस्ट्री से 2030 तक लगभग पांच करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स बन सकती हैं। EV से जुड़ी इंडस्ट्री को मदद देने के लिए केंद्र सरकार ने कई उपाय किए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.