पिछले महीने इस मार्केट में आंकड़ों से बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों के हिस्सेदारी बढ़ाने का भी भी संकेत मिल रहा है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प की संयुक्त तौर पर बड़ी हिस्सेदारी है
इस मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक की हिस्सेदारी घटकर 6.5 प्रतिशत हो गई है
देश में सितंबर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में लगभग 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की लगभग 1.97 लाख यूनिट्स बिकी हैं। इस वर्ष जनवरी से सितंबर के बीच इस मार्केट में लगभग 15.61 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले कुछ महीनों में नए लॉन्च और पेट्रोल महंगा होने से इस मार्केट में बिक्री बढ़ाने में मदद मिली है।
एक मीडिया रिपोर्ट में Vahan पोर्टल के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि सितंबर में इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी 26.3 प्रतिशत रही है। दूसरे स्थान पर Bajaj Auto लगभग 23.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ है। इस मार्केट में Ather Energy (14.7 प्रतिशत) का तीसरा और Hero MotoCorp (11.7 प्रतिशत) का चौथा स्थान है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में कई महीनों तक सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली Ola Electric को सितंबर में झटका लगा है। ओला इलेक्ट्रिक की हिस्सेदारी घटकर 6.5 प्रतिशत हो गई है।
पिछले महीने इस मार्केट में आंकड़ों से बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों के हिस्सेदारी बढ़ाने का भी भी संकेत मिल रहा है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प की संयुक्त तौर पर बड़ी हिस्सेदारी है। टू-व्हीलर्स के मार्केट में मजबूत स्थिति रखने वाली इन कंपनियों को अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और मैन्युफैक्चरिंग की अधिक क्षमता का फायदा मिल रहा है। पिछले महीने TVS Motor ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार होने पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया था। iQube MillionR Special Edition में 3.5 kWh की बैटरी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1,40,138 रुपये (एक्स-शोरूम) का है।
iQube MillionR Special Edition को नए Aurora Green डुअल-टोन कलर में उपलब्ध कराया गया है। TVS Motor ने बताया है कि यह कलर नॉर्दर्न लाइट्स से इंस्पायर्ड है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 'MillionR' बैजिंग और प्रीमियम सीट अपहोलस्ट्री दी गई है, जो इसे iQube के अन्य वेरिएंट्स से अलग करती है। हालांकि, iQube MillionR Special Edition इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 3.5 kWh वाले वेरिएंट के लगभग समान है। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में समान बैटरी और मोटर है। हालांकि, TVS Motor ने इसमें फ्रंट यूटिलिटी स्टोरेज कंपोर्टमेंट जोड़ा है, जिससे इसकी कुल स्टोरेज कैपेसिटी 32 लीटर से बढ़कर 35 लीटर से कुछ अधिक हो गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।