कैसे मिनटों में जलकर राख हो गया इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखें वीडियो

ओडिशा में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैटरी पैक में ब्लास्ट होने के बाद लगी थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 नवंबर 2022 20:29 IST
ख़ास बातें
  • ओडिशा में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई
  • आग इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैटरी पैक में ब्लास्ट होने के बाद लगी
  • घटना उलुंडा ब्लॉक ऑफिस के पास हुई

घटना ओडिशा के सोनेपुर डिस्ट्रिक्ट की है

Photo Credit: DishaBytes

इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाओं में लगाम लगती दिखाई नहीं दे रही है। पिछले कुछ महीनों में हम इलेक्ट्रिक वहानों में आग लगने की कई घटनाओं के बारे में सुन चुके हैं और यहां तक कि कुछ दुखद हादसों में मृत्यु भी रिपोर्ट की जा चुकी है। अब, लेटेस्ट घटना ओडिशा के सोनेपुर से आई है, जहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैटरी पैक में आग लग गई है स्कूटर देखते ही देखते राख हो गया।

DishaBytes के अनुसार, ओडिशा में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैटरी पैक में ब्लास्ट होने के बाद लगी थी। हादसा बीते सोमवार सुबह को रिपोर्ट किया गया। घटना उलुंडा ब्लॉक ऑफिस के पास हुई, जो ओडिशा के सोनेपुर डिस्ट्रिक्ट का हिस्सा है।



रिपोर्ट में बताया गया है कि उलुंडा के रबी नारायण सेनापति ने एक दुकान के सामने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को खड़ा किया था और कुछ खरीदारी करने गए। तभी बैटरी पैक फट गया। दमकल के पहुंचने से पहले ही स्कूटर में बुरी तरह आग लग गई थी। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा, फिलहाल इस बात की जानकारी भी नहीं है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर किस कंपनी का था।
Advertisement

पिछले महीने के आखिर में भी आग लगने की एक घटना सामने आई थी, जहां ऑनलाइन किराना शॉपिंग प्लेटफॉर्म Big Basket के डिलीवरी ब्वॉय को अपनी राइड बीच में ही छोड़नी पड़ी, क्योंकि ई-स्कूटर में अचानक आग लग गई। यह घटना नोएडा के सेक्टर 78 के पास सिविटेक स्टेडियम के सामने हुई। ऐसे में जब तक फायर मार्शल घटना स्थल पर पहुंचे तब तक स्कूटर पूरा जल चुका था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Scooter, Electric scooter catches fire
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.