EV Charging Station: दिल्ली को जुलाई तक मिलेंगे 100 नए EV चार्जिंग स्टेशन, मात्र इतने रुपये प्रति यूनिट होगा चार्ज!

गुरूवार को दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने इस संबंध में एक मीटिंग की।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2023 12:08 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली सरकार का प्रदेश में 100 नए EV चार्जिंग स्टेशन लगाने का लक्ष्य
  • इनमें से 50 चार्जिंग स्टेशन अप्रैल के अंत तक होंगे शुरू
  • अधिकारियों को काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

दिल्ली सरकार ने प्रदेश में 100 EV चार्जिंग स्टेशन लगाने का लक्ष्य जुलाई के लिए रखा है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लोगों की जिंदगी में तेजी से शामिल हो रहे हैं। इनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है और दिग्गज ऑटोमोबाइल मेकर के साथ-साथ नए स्टार्टअप भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के निर्माण पर खास ध्यान दे रहे हैँ। इलेक्ट्रिक व्हीकलों की बढ़ती मांग के साथ चार्जिंग स्टेशनों की जरूरत भी तेजी से बढ़ रही है। इसी दिशा में दिल्ली सरकार ने प्रदेश में 100 EV चार्जिंग स्टेशन लगाने का काम शुरू किया है। ये चार्जिंग स्टेशन महत्वपूर्ण स्थानों जैसे मेट्रो स्टेशन, बस डिपो आदि में लगाए जाएंगे। 

गुरूवार को दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने इस संबंध में एक मीटिंग की। मीटिंग में उर्जा मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चार्जिंग स्टेशनों को स्थापित करने में जो भी दिक्कतें आ रही हैं, जल्द से जल्द उनको दूर किया जाए। साथ ही कहा कि इनमें से 50 चार्जिंग स्टेशन अप्रैल के अंत तक लगा दिए जाने चाहिएँ। जबकि 100 चार्जिंग स्टेशनों को शुरू करने का लक्ष्य जुलाई के अंत तक पूरा हो जाना चाहिए। 

मंत्री ने अधिकारियों से काम में तेजी लाने की बात कही और प्रोजेक्ट को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की कोशिशों के फलस्वरूप दिल्ली भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कैपिटल के रूप में उभरी है। इसी दिशा में सरकार अब प्रदेश के अंदर 100 चार्जिंग स्टेशन लगाने जा रही है जिससे दिल्ली के ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को और ज्यादा मजबूत किया जा सकेगा। 

उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि दिल्ली के हर कोने में बेहतरीन और सुविधापूर्ण ईवी चार्जिंग स्टेशन मौजूद होने चाहिएं। यहां पर प्रति यूनिट चार्जिंग के लिए बहुत ही कम कीमत चुकानी होगी। जो कि प्रति यूनिट 3 रूपये से भी कम होगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में दिसंबर 2022 में बिके कुल व्हीकलों में से 16.7 प्रतिशत इलेक्ट्रिक व्हीकल थे जो कि देश में सबसे बड़ा आंकड़ा है। 
Advertisement

आपको बता दें कि ये चार्जिंग स्टेशन दिल्ली सरकार के पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर आधारित होंगे। पिछले साल, सरकार ने इस क्षेत्र में देश का अब तक का सबसे बड़ा टेंडर जारी किया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.