दिल्ली में कैब एग्रीगेटर योजना को मंजूरी, EV को मिलेगा बढ़ावा, प्रदूषण होगा कम

यह स्कीम किसी व्यक्ति या संस्था पर भी लागू होगी जो व्हीकल ऑपरेट करती है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 मई 2023 14:24 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली में कैब एग्रीगेटर योजना को मंजूरी
  • चरणबद्ध तरीके से व्हीकलों को इलेक्ट्रिक व्हीकल में तब्दील करना होगा
  • कैब एग्रीगेटर्स और डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर को रेगुलेट करने की कवायद

स्कीम के अनुसार, पहले 6 महीनों में नई ऑन-बोर्ड कारों में से पांच प्रतिशत कारों को इलेक्ट्रिक में तब्दील होना होगा।

दिल्ली में नई मोटर व्हीकल एग्रीगेटर योजना को मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस योजना को मंजूरी दी है जिसके अंतर्गत टैक्सी में अनिवार्य पैनिक बटन, इमरजेंसी नम्बर भी जोड़ना होगा। योजना का मकसद यात्रियों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करना बताया गया है। इसके साथ ही चरणबद्ध तरीके से व्हीकलों को इलेक्ट्रिक व्हीकल में तब्दील करना होगा। मोटर व्हीकल एग्रीगेटर स्कीम 2023 दरअसल राष्ट्रीय राजधानी में कैब एग्रीगेटर्स और डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर को रेगुलेट करने के लिए लाई गई है। 

मोटर व्हीकल एग्रीगेटर स्कीम 2023 का एक ड्राफ्ट उपराज्यपाल के पास भेजा गया है। इसके बाद इसके बारे में पब्लिक से भी फीडबैक लिया जाएगा। उसके बाद ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कमेंट भी लिए जाएंगे। तब जाकर स्कीम को फाइनल कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि स्कीम के आने के बाद यात्रियों की सेफ्टी को प्राथमिकता में लाया जा सकेगा और उनकी शिकायतों का निवारण जल्द से जल्द हो सकेगा। इसके साथ ही स्कीम के आने से इलेक्ट्रिक व्हीकलों को बढ़ावा मिलेगा और शहर में प्रदूषण को और कम किया जा सकेगा। 
Advertisement

यह स्कीम किसी व्यक्ति या संस्था पर भी लागू होगी जो व्हीकल ऑपरेट करती है। स्कीम के आने के बाद सर्विस प्रोवाइडर को जल्द से जल्द कंज्यूमर की शिकायत का समाधान देना होगा। साथ ही वाहनों को दुरुस्त रखना होगा। प्रदूषण नियंत्रण और परमिट की वैधता आदि का भी ध्यान रखना अनिवार्य होगा। और यदि कहीं पर ड्राइवर की परफॉर्मेंस खराब पाई जाती है तो उसके लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था भी स्कीम के अंतर्गत उपलब्ध करवाई जाएगी। 

स्कीम के अनुसार, पहले 6 महीनों में नई ऑन-बोर्ड कारों में से पांच प्रतिशत कारों को इलेक्ट्रिक में तब्दील होना होगा। इसकी नोटिफिकेशन से चार साल बाद, सभी नए कमर्शिअल टूव्हीलर और थ्रीव्हीलरों को इलेक्ट्रिक में तब्दील करना अनिवार्य होगा। इसी तरह नोटिफिकेशन जारी होने के पांच साल बाद नए कमर्शिअल फोर-व्हीलर्स को इलेक्ट्रिक व्हीकल में तब्दील होना होगा। एग्रीगेटर और डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडरों को भी 1 अप्रैल 2030 तक अपने वाहनों को इलेक्ट्रिक में तब्दील करना होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.