Decathlon ने 100KM रेंज के साथ Neomouv Allegria 2 ई-बाइक की पेश, जानें फीचर्स

Neomouv Allegria 2 में 522Wh बैटरी दी गई है, जिसे इसकी डाउन ट्यूब में इंटीग्रेटेड किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जुलाई 2024 12:37 IST
ख़ास बातें
  • Neomouv Allegria 2 ई-बाइक में 522Wh बैटरी दी गई है।
  • Neomouv Allegria 2 ई-बाइक 100 किमी तक की एसिस्टेंस रेंज प्रदान करती है।
  • Neomouv Allegria 2 ई-बाइक की कीमत €2,199 (लगभग 1,99,649 रुपये) है।

Neomouv Allegria 2 में 522Wh बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Neomouv

Decathlon ने Neomouv Allegria 2 ई-बाइक का एक नया वर्जन फ्रांस में लिस्टेड किया गया है। Allegria 2 में एक इंटीग्रेटेड बैटरी है और इसे सिटी राइड के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें अपने पिछले मॉडल जैसे कई फीचर्स होने के साथ काफी अंतर भी है। यहां हम आपको Neomouv Allegria 2 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Neomouv Allegria 2 Price


Neomouv Allegria 2 इलेक्ट्रिक बाइक Decathlon फ्रांस में €2,199 (लगभग 1,99,649 रुपये) में लिस्टेड है, लेकिन दोनों व्हील साइज ऑप्शन स्टॉक में नहीं हैं। हालांकि, अभी तक अन्य यूरोपीय बाजारों और अन्य जगहों पर ई-बाइक के आने का खुलासा नहीं हुआ है।


Advertisement
Neomouv Allegria 2 Range & Power


Neomouv Allegria 2 में 522Wh बैटरी दी गई है, जिसे इसकी डाउन ट्यूब में इंटीग्रेटेड किया गया है। इस ई-बाइक में 250W 80Nm नियोअसिस्ट 2 मिड-माउंटेड मोटर दी गई है। इलेक्ट्रिक मोटर 25 किमी प्रति घंटे की एसिस्टेंस स्पीड प्रदान करती है और इसका पेडल सेंसर ऑटोमैटिक पावर डिलीवरी को एडेजस्ट करता है। रेंज की बात करें फुल चार्ज होने पर यह ई-बाइक 100 किमी तक की एसिस्टेंस रेंज प्रदान करती है। इस ई-बाइक का वजन 29 किलो है और बैटरी समेत इसकी वजन उठाने की क्षमता 150 किलो है।


Neomouv Allegria 2 Features


Neomouv Allegria 2 ई-बाइक शिमैनो अल्टस 7-स्पीड डिरेलियर, हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक, मडगार्ड, लाइटिंग और एक लगेज रैक से लैस है। ग्राहकों को इस ई-बाइक में 26 इंच व्हील और 28 इंच व्हील के बीच चयन करने का ऑप्शन मिलेगा। ये दोनों 2-इंच हचिंसन रिपब्लिक टायर के साथ आते हैं। इसमें बाएं हैंडलबार पर एक कलर एलसीडी दी गई है जो कि बैटरी स्टेटस और एसिस्टेंस लेवल जैसी जानकारी दिखाती है। नई Neomouv Allegria 2 ई-बाइक में 45mm ट्रैवल के साथ जूम एल्यूमीनियम सस्पेंशन फोर्क के साथ एक स्टेप-थ्रू फ्रेम डिजाइन दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.