Decathlon BTWIN E-Fold 900 इलेक्ट्रिक साइकिल देती है 55 Km की रेंज, 1 सेकंड में हो जाती है फोल्ड, जानें कीमत

Decathlon BTWIN E-Fold 900 एक फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल है, जिसे बीच में से आधा फोल्ड किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 मई 2024 20:06 IST
ख़ास बातें
  • इसे यूके, फ्रांस, इटली, स्पेन, नीदरलैंड जैसे देशों में लॉन्च किया गया है
  • मार्केट के हिसाब से हर जगह कीमत भिन्न है
  • यूके में इसकी कीमत £1,499.99 (करीब 1.58 लाख रुपये) है

Decathlon BTWIN E-Fold 900 को यूके, फ्रांस, स्पेन, नीदरलैंड जैसी मार्केट में पेश किया गया है

Photo Credit: Decathlon

Decathlon ने अपने इलेक्ट्रिक साइकिल के बेड़े में नया BTWIN E-Fold 900 मॉडल जोड़ा है, जो एक फोल्डेबल ई-साइकिल है। E-Fold 900 को हाफ फोल्ड किया जा सकता है, जिसके बाद इसे हाथ में उठाकर ले जाना या कम स्पेस वाली जगहों पर फिट करना आसान हो जाता है। कंपनी का दावा है कि इसका बैटरी पैक 55 किलोमीटर तक की असिस्ट रेंज देने में सक्षम है। ई-साइकिल में कॉन्पैक्ट ब्रशलेस रियर हब मोटर मिलती है, जिसे 7-स्पीड Shimano Tourney ड्राइवट्रेन के साथ जोड़ा गया है। 

Decathlon BTWIN E-Fold 900 फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल को यूके सहित फ्रांस, इटली, स्पेन, नीदरलैंड जैसे यूरोपीय देशों में लॉन्च किया गया है। मार्केट के हिसाब से हर जगह कीमत भिन्न है। यूके में इसे आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए £1,499.99 (करीब 1.58 लाख रुपये) में लिस्ट किया गया है। तुलना के लिए बता दें कि इस कीमत में भारत में Ola S1 Pro, Bajaj Chetak, TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे जाते हैं। हालांकि ई-साइकिल के जरिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर आसानी से घूमा जा सकता है।

Decathlon BTWIN E-Fold 900 एक फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकिल है, जिसे बीच में से आधा फोल्ड किया जा सकता है। इसे केवल एक साइज में लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह 4 फीट 9 इंच से लेकर 6 फीट 5 इंच हाइट वाले राइडर्स के लिए उपयुक्त है। इसका वजन 19 किलोग्राम है और यह एबिस ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Decathlon ई-बाइक कॉम्पैक्ट ब्रशलेस रियर हब मोटर मिलती है, जिसके साथ 7-स्पीड Shimano Tourney ड्राइवट्रेन और Teckrro T275 हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक को जोड़ा गया है। यह 250W इलेक्ट्रिक मोटर है, जिसे पिछले पहिए में फिट किया गया है। इसका अधिकतम टॉर्क 35Nm और टॉप स्पीड 25km/h है। चुनने के लिए तीन-स्पीड मोड हैं। 

कंपनी का कहना कि ई-बाइक एक वॉकिंग मोड मिलता है, जिसके जरिए ई-साइकिल को 4 किमी/घंटा की धीमी रफ्तार में भी चलाया जा सकता है। इसमें 252Wh बैटरी शामिल की गई है, जो कंपनी के दावे अनुसार 55 किमी की असिस्ट रेंज देने में सक्षम है। बैटरी 500 साइकिल तक अपनी मैक्सिमम कैपेसिटी बनाए रखने में सक्षम है। Decathlon BTWIN E- में 20-इंच के पहिये हैं, जो Schwalbe Big Apple से लैस आते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , EV, Electric Bicycles, Electric bike, ebike
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.