11.5 लाख की इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने पर होगी 15 लाख की बचत, जानें कैसे

Citroen eC3 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये रखी गई है। इस कार को ऑनलाइन 25,000 रुपये देकर बुक किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2023 13:56 IST
ख़ास बातें
  • Citroen E-C3 को 5 साल तक चलाने पर 15 लाख रुपये तक बचत हो सकती है।
  • Citroen E-C3 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये रखी गई है।
  • Citroen E-C3 ईवी फुल चार्ज में 320 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है।

Citroen eC3 सिंगल चार्ज में 320 किमी रेंज प्रदान करती है।

Photo Credit: Citroen

Citroen ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Citroen eC3 को पेश किया है। फिलहाल इस कार की बुकिंग को ऑनलाइन कंपनी की साइट या फिर शोरूम पर जाकर भी किया जा सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे यह इलेक्ट्रिक कार इस्तेमाल करने पर आप लाखों रुपये की बचत कर सकते हैं। आइए इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Citroen eC3 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Citroen eC3 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये रखी गई है। इस कार को ऑनलाइन 25,000 रुपये देकर बुक किया जा सकता है।
Advertisement
 

Citroen eC3 चलाने पर होगी 15 लाख की बचत


अगर आप Citroen eC3 को रोजाना 150 किमी चलाते हैं तो आप 5 सालों में लगभग 15 लाख रुपये की बचत कर सकते हैं। Citroen के सेविंग कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति रोजाना Citroen eC3 को 150 किमी तक चलाता है और पेट्रोल की औसत कीमत दिल्ली/नोएडा में 96.79 (खबर लिखे जाने तक) रुपये है तो 5 सालों में पेट्रोल की कार की तुलना में करीबन 15,02,203 रुपये की बचत की जा सकती है। फायदा यहां तक ही नहीं रुकता है बल्कि इस दौरान बहुत हद तक प्रदूषण को भी कम किया जा सकता है।
 

Citroen eC3 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Citroen eC3 में परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर दी गई है जो कि 57Ps की पावर और 143Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह ईवी 29.2 kWh बैटरी के साथ आती है। इस ईवी में ड्राइविंग के लिए स्टैंडर्ड और ईको मोड मिलते हैं। रेंज की बात की जाए तो यह ईवी फुल चार्ज में 320 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 107 किमी प्रति घंटा है। यह ईवी सिर्फ 6.8 सेकेंड्स में 0 से 60 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। E-C3 को किसी भी 15amp प्लग प्वाइंट से 10 से 100 प्रतिशत चार्ज करने में 10 घंटे 30 मिनट्स का समय लगता है। वहीं डीसी फास्ट चार्जर से 10 से 80 प्रतिशत चार्ज करने में सिर्फ 57 मिनट्स का समय लगता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.