इलेक्ट्रिक कारें (EVs) बेचने में चीन सबसे आगे, अगस्त में 7.5 लाख कारों की सेल!

पॉपुलर कंपनियों की बात करें तो BYD और Tesla का नाम सबसे ऊपर है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2023 12:43 IST
ख़ास बातें
  • चीन में अब तक की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों की सेल हुई है।
  • 7.5 लाख इलेक्ट्रिक कारों में से 5 लाख कारें पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कारें।
  • ग्लोबल सेल का 60 प्रतिशत हिस्सेदार अकेला चीन है।

चीन में अब तक की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों की सेल हुई है।

EV को भविष्य का व्हीकल कहना गलत नहीं होगा क्योंकि ज्यादातर देशों में अब इलेक्ट्रिक व्हीकल तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं और लोग इन पर बड़ी संख्या में स्विच कर रहे हैं। चीन इस मामले में सबसे आगे निकल गया है। चीन में अब तक की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों की सेल हुई है। देश में EV सेल्स का आंकड़ा अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है जिसमें 7.5 लाख इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री अकेले अगस्त 2023 में दर्ज की गई है। 

चीन में प्लग-इन कार, यानी कि ऐसी कारें जो बिजली से चल सकती हैं, की सेल अब तक सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। EV Volumes के आंकड़े बताते हैं कि चीन में ईयर ओवर ईयर इसमें 36 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। कहा गया है (via) कि चीन में बिकने वाली नई कारों में से अब हर पांच में 2 कारें प्लग-इन कारें हैं। इसका मार्केट शेयर 39 प्रतिशत पर पहुंच चुका है। 7.5 लाख इलेक्ट्रिक कारों में से 5 लाख कारें पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कारें रहीं जबकि 2.5 लाख कारें हाईब्रिड बताई गई हैं। 
Advertisement

ग्लोबल लेवल पर चीन इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रोडक्शन और सेल के मामले में भी आगे बना हुआ है। ग्लोबल सेल का 60 प्रतिशत हिस्सेदार अकेला चीन है। रिपोर्ट कहती है कि चीन में यूजर अब पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कारें खरीदने पर जोर दे रहे हैं, जबकि हाइब्रिड कारों की सेल इतनी ज्यादा नहीं है। इस लिहाज से चीन तेजी से क्लीन फ्यूल ट्रांसपोर्टेशन के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। 

पॉपुलर कंपनियों की बात करें तो BYD और Tesla का नाम सबसे ऊपर है। BYD Song की 56,743 यूनिट्स की सेल हुई है जबकि Tesla Model Y की 51,117 यूनिट्स बिकीं। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेंड कह रहा है कि जल्द ही यूजर फुली इलेक्ट्रिक कारों पर शिफ्ट हो जाएंगे, ऐसे में हाईब्रिड मॉडल मार्केट से नदारद हो सकते हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों के साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक साइकल की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। इससे भी पता चलता है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रांसपोर्टेशन का मुख्य साधन बनने वाले हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  2. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  3. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  4. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  5. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  6. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  8. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  10. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.