इलेक्ट्रिक टूव्हीलर (EV) बैन करने पर विचार कर रहा चीन! जानें कैसे आई नौबत

चीन में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पर बैन लगाने का विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जून 2023 21:23 IST
ख़ास बातें
  • चीन में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बैन करने की चर्चा शुरू
  • EV के कारण रोड पर होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक बाइक्स को कुछ शहरों में बैन करने पर विचार

चीन में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पर बैन लगाने का विचार किया जा रहा है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को दुनियाभर में तेजी से अपनाया जा रहा है। पारंपरिक ईंधन महंगा होने के साथ ही पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक है, इसलिए दुनियाभर के देशों में सरकारें इलेक्ट्रिक एनर्जी से चलने वाले व्हीकल को बढ़ावा दे रही हैं। भारत में EV मार्केट तेजी से फैल रही है। लेकिन एक देश अब इलेक्ट्रिक वाहनों को बैन करने पर विचार कर रहा है! जी हां, खबर है कि चीन इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक बाइक्स को कुछ शहरों में बैन करने पर विचार कर रहा है। क्या कारण है कि एक तरफ जहां विश्व में ईवी तेजी से फैल रहे हैं, यहां बैन करने की नौबत आ गई? आइए जानते हैं। 

चीन में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पर बैन लगाने का विचार किया जा रहा है। सामने आया है कि देश में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक साइकल के कारण रोड पर होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है। चीन की एक न्यूज वेबसाइट jznews के मुताबिक, ईवी दुर्घटनाओं के कारण मरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। रोड साइड पर चलने वाले राइडर पैदल चलने वाले लोगों से अक्सर टकरा जाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसका एक कारण ये भी है कि कुछ लोग बिना ट्रेनिंग लिए ही इन्हें चलाने लगते हैं। इसके अलावा इनसे संबंधित ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी बहुत से लोगों को नहीं होती है, जिससे रोड पर समस्याएं पैदा हो रही हैं। 
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में चीन में ई-बाइक के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या 10 हजार थी जिसमें कि 2 हजार के लगभग लोग मारे गए थे। लेकिन पिछले चार सालों में इस संख्या में बहुत अधिक बढ़ोत्तरी हो चुकी है। यानि कि ईवी के कारण जो दुर्घनाएँ हो रही हैं, उनकी संख्या भी बढ़ी है और साथ ही उनमें मरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। इन सभी समस्याओँ को देखते हुए चीन के अंदर कुछ क्षेत्रों में ईवी पर बैन लगाए जाने की बात सामने आ रही है। इनमें बीजिंग शहर भी शामिल है। 

इलेक्ट्रिक व्हीकल को बैन करने की चर्चा शुरू होते ही लोगों ने इस बात के लिए भी चिंता जाहिर कर दी है कि अगर ईलेक्ट्रिक टूव्हीलर बैन होते हैं लोगों को एक-दूसरी जगह जाने में पेरशानी होगी। क्योंकि जो लोग कार अफॉर्ड नहीं कर सकते हैं, उनके लिए यह परेशानी पैदा करने वाला फैसला साबित होगा। लोगों का कहना है कि ईवी बैन करने से समस्याएं कम होने की बजाए और ज्यादा बढ़ जाएंगी, क्योंकि ईवी यातायात का सस्ता और सरल साधन है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि चीन के अलावा दुनिया के कई और देशों के शहर इसे बैन करने पर विचार कर रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , EV, EV ban china

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.