अब 600 Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार में मिलेगा ChatGPT जैसा AI टूल, चाइनीज कंपनी Baidu ने शुरू की तैयारी!

Baidu के CEO ने जानकारी दी है कि कंपनी 2023 की तीसरी तिमाही में "बहुत प्रतिस्पर्धी" कीमत पर अपना पहला प्रोडक्शन मॉडल, Robo -01 स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) देने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 फरवरी 2023 18:18 IST
ख़ास बातें
  • Baidu EV को Jidu Auto द्वारा विकसित किया जाएगा
  • Baidu इस स्तर पर AI तकनीक को अपनाने वाली पहली कंपनी होगी
  • Robo 1 को साल की तीसरी तिमाही में "प्रतिस्पर्धी" कीमत पर पेश किया जाएगा

OpenAI द्वारा विकसित ChatGPT ने इंटरनेट में AI टूल के लिए एक खास क्रेज पैदा कर दिया है

Baidu ने कथित तौर पर नए AI चैटबॉट का उपयोग करके अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार में एक संवादी AI सिस्टम फिट करने की तैयारी में है, जो ChatGPT के समान होगा। Baidu इस  कदम से अपने मुख्य सर्च इंजन बिजनेस को बेहतर बनाने का काम करेगी। बता दें कि Microsoft और Google दोनों ही क्रमश: ChatGPT और Bard संवादी AI टूल के साथ इस क्षेत्र में कदम रख चुके हैं। हालांकि, Baidu का इस टेक्नोलॉजी को अपनी कार में फिट करना, एक ऑटोमोबाइल क्षेत्र को प्रतियोगिता के अगले चरण में भेजने के लिए काफी है।

Gizmochina के अनुसार, Baidu EV को कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहन शाखा, Jidu Auto द्वारा विकसित किया जाएगा। चाइनीज टेक्नोलॉजी दिग्गज इस स्तर पर एआई तकनीक को अपनाने वाली पहली कंपनी होगी। Jidu Auto के CEO जिया यिपिंग ने कथित तौर पर मंगलवार को बीजिंग में एक कॉरपोरेट इवेंट में यह घोषणा की।

Baidu के CEO ने जानकारी दी है कि कंपनी 2023 की तीसरी तिमाही में "बहुत प्रतिस्पर्धी" कीमत पर अपना पहला प्रोडक्शन मॉडल, Robo -01 स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) देने की योजना बना रही है।

Robo-01 असल में इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे कथित तौर पर अक्टूबर में पेश किया गया था और यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 600 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। रिपोर्ट बताती है कि इस व्हीकल की कीमत केवल एक स्पेशल एडिशन वर्जन के लिए सामने आए हैं, जो RMB 399,800 (करीब 48 लाख रुपये) से शुरू होगा। 
Advertisement

OpenAI द्वारा विकसित ChatGPT ने इंटरनेट में AI टूल के लिए एक खास क्रेज पैदा कर दिया है। Microsoft के बाद, अब Google, Baidu, Alibaba, JD.com सहित दर्जनों टेक कंपनियां अपने स्वयं के AI चैटबॉट्स को तैयार करने में लग गई हैं।
Advertisement

बता दें कि Microsoft और Google दोनों ही क्रमश: ChatGPT और Bard संवादी AI टूल के साथ इस क्षेत्र में कदम रख चुके हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Baidu, Baidu Electric Car, Baidu AI Tool, ChatGPT
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.