• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 400 Km तक रेंज वाली BYD Seagull का स्पोर्टी डिजाइन ऑनलाइन लीक! देखें तस्वीरें

400 Km तक रेंज वाली BYD Seagull का स्पोर्टी डिजाइन ऑनलाइन लीक! देखें तस्वीरें

BYD Seagull इलेक्ट्रिक कार में कथित तौर पर 55 किलोवाट की मैक्सिमम पावर के साथ TZ180XSH परमानेंट मैग्नेटिक सिंक्रोनस ड्राइव मोटर मिलेगी।

400 Km तक रेंज वाली BYD Seagull का स्पोर्टी डिजाइन ऑनलाइन लीक! देखें तस्वीरें

Photo Credit: via Gizmochina

BYD ने भारत में Atto 3 इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी शुरू कर दी है

ख़ास बातें
  • इसकी अनुमानित शुरुआती कीमत 60,000 युआन (करीब 7.30 लाख रुपये) बताई गई है
  • चार्जिंग पोर्ट को फ्रंट-फेंडर में फिट किया गया है
  • इसका डाइमेंशन 3780mm x 1715mm x 1540mm और व्हीलबेस 2500mm होगा
विज्ञापन
BYD की अपकमिंग कार Seagull की तस्वीरें कथित तौर पर लीक हुई हैं, जो इस साल लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन स्पोर्टी है और कंपनी ने इसके स्पोर्टी फील को बढ़ाने के लिए इसमें एक विवड पीला रंग का ऑप्शन भी रखा है। लीक हुई तस्वीर भी कार को पीले रंग में दिखाती है। फिलहाल इस कार के स्पेसिफिकेशन्स, सटीक लॉन्च डेट और कीमत की जानकारी बाहर नहीं आई है।

Gizmochina के अनुसार, BYD Seagull इलेक्ट्रिक कार की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई है और इन लाइव तस्वीरों में कार का पूरा डिजाइन देखने को मिलता है। सीगल शार्प कट्स के साथ स्पोर्टी लगती है। सामने की ओर इसमें एक बंद, ट्रेपेजाइडल एयर इनटेक शामिल किया गया है और साथ ही दो शार्प और स्लीक हेडलाइट्स हैं जो वाहन को एक स्टाइलिश लुक देते हैं। तस्वीरों में देखने से प्रतीत होता है कि BYD की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार काफी कॉम्पैक्ट होगी। रिपोर्ट के अनुसार, इसका डाइमेंशन 3780mm x 1715mm x 1540mm और व्हीलबेस 2500mm होगा। 

चार्जिंग पोर्ट को फ्रंट-फेंडर में फिट किया गया है। कार का पिछला हिस्सा भी स्टाइलिश लगता है, जिसमें एक किनारे से दूसरे किनारे तक टेललाइट है। पीछे के ग्लास के ऊपर एक बड़ा स्पॉइलर फिट किया गया है।
 
8sb8cn2o

Photo Credit: via Gizmochina

रिपोर्ट बताती है कि बीवाईडी सीगल के अंदर एक क्लीन और मिनिमल डिजाइन से लैस डैशबोर्ड मिलता है, जिसमें एक फ्लोटिंग फुल LCD स्क्रीन, BYD का एडेप्टिव पैड और एक कंट्रोल इंटरफेस शामिल है, जो AutoNavi नेविगेशन और अन्य सुविधाओं के साथ आता है। 

BYD इलेक्ट्रिक कार में कथित तौर पर 55 किलोवाट की मैक्सिमम पावर के साथ TZ180XSH परमानेंट मैग्नेटिक सिंक्रोनस ड्राइव मोटर मिलेगी। इसमें BYD द्वारा डेवलप लिथियम आयरन फॉस्फेट मटीरियल से बना पैक मिल सकता है। फिलहाल इसकी रेंज का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि इसकी फुल चार्ज रेंज 300-400 किलोमीटर के बीच हो सकती है।

वहीं, इसकी अनुमानित शुरुआती कीमत 60,000 युआन (करीब 7.30 लाख रुपये) के आसपास बताई गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »