1200 Km की रेंज वाली BYD Corvette 07 प्लग-इन हाइब्रिड कार 9 दिसंबर को होगी लॉन्च, जानें खासियतें

BYD Corvette 07 PHEV दो वेरिएंट में आएगी DM-i और DM-p मॉडल। दोनों कॉन्फिगरेशन फ्यूल इंजन के रूप में 102 kW 1.5 टर्बो इंजन से लैस होंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2022 16:28 IST
ख़ास बातें
  • BYD Corvette 07 आधिकारिक तौर पर 9 दिसंबर को लॉन्च होगी
  • इसकी प्री-सेल कीमत $32,000 - $40,750 (26 लाख से 33 लाख रुपये) के बीच होगी
  • कार्वेट 07 छह ट्रिम्स में तीन अलग-अलग बैटरी कॉन्फिगरेशन के साथ लॉन्च होगी

BYD Corvette 07 प्लग-इन हाइब्रिड कार दो मॉडल और छह ट्रिम्स में पेश की जाएगी

BYD अपनी प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) कार को 9 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है। इसका नाम BYD Corvette 07 होगा, जो कथित तौर पर DM-i और DM-p वर्जन में आएगी और इसके कुछ छह ट्रिम्स होंगे। हाइब्रिड वाहन में 1.5 टर्बो इंजन होगा, जो 102 kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जुड़ा होगा। कहा जा रहा है कि इसमें 18.3 kWh और 36.8 kWh बैटरी ऑप्शन होंगे, जो क्रमश: 100 और 205 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होंगे।

Gizmochina के अनुसार, BYD Corvette 07 आधिकारिक तौर पर 9 दिसंबर को लॉन्च होगी, और इसकी प्री-सेल कीमत $32,000 - $40,750 (26 लाख रुपये से 33 लाख रुपये) के बीच होगी। कार्वेट 07 को छह ट्रिम्स में तीन अलग-अलग बैटरी कॉन्फिगरेशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

BYD Corvette 07 PHEV दो वेरिएंट में आएगी DM-i और DM-p मॉडल। दोनों कॉन्फिगरेशन फ्यूल इंजन के रूप में 102 kW 1.5 टर्बो इंजन से लैस होंगे। दोनों मॉडल 18.3 kWh और 36.8 kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आएंगे, जो क्रमशः 100 और 205 किलोमीटर की रेंज दे सकते हैं। रिपोर्ट बताती है कि विभिन्न मॉडलों के हिसाब से यह कार 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 8.5, 8.9 और 4.7 सेकंड में कवर कर सकती है। इसके अलावा, हाइब्रिड होने के नाते इसकी कुल क्रूजिंग रेंज 1200 किमी तक बताई गई है।

DM-i कथित तौर पर 197 hp के कुल आउटपुट वाली सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगा, जबकि DM-p फ्यूल इंजन में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स शामिल होगी, एक फ्रंट एक्सल पर और एक रियर एक्सल पर। इसके साथ पावरट्रेन कुल 295 kW और 656 Nm की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा।
Advertisement

Corvette 07 कार BYD का पहला मॉडल होगा, जो Apple की NFC डिजिटल की को सपोर्ट करेगा। Android डिवाइस के अलावा, मालिक इस कार को अनलॉक और लॉक करने के लिए iPhone या Apple Watch का उपयोग कर सेंकेंगे। पीछे की तरफ, BYD Corvette 07 में दो हिस्सों से बना एक अनूठा रूफ स्पॉइलर है जो ध्यान आकर्षित करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.