BYD Atto 3 UAE Launched: सिंगल चार्ज में 420Km रेंज वाली BYD Atto 3 की UAE में एंट्री, ये हैं खास फीचर्स!

BYD Atto 3 में पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनॉज मोटर दी गई है जो कि 150 kW की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जून 2023 19:19 IST
ख़ास बातें
  • BYD Atto 3 यूएई में लॉन्च कर दी गई है।
  • BYD Atto 3 में 420 किलोमीटर की रेंज सिंगल चार्ज में बताई गई है।
  • 2050 तक UAE ने जीरो एमिशन का लक्ष्य रखा है।

BYD Atto 3 यूएई में लॉन्च कर दी गई है।

Photo Credit: BYD UAE

दुनिया की सबसे बड़ी EV मेकर कंपनियों में शुमार चाइनीज इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर BYD ने Atto 3 EV को नई मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार Atto 3 EV को अब यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) की मार्केट में भी लॉन्च कर दिया है। इसी के साथ कंपनी ने मिडल ईस्ट में एंट्री कर ली है। यह लॉन्च इसलिए भी चर्चित हो रहा है क्योंकि 2050 तक UAE ने जीरो एमिशन का लक्ष्य रखा है। BYD Atto 3 में 420 किलोमीटर की रेंज सिंगल चार्ज में बताई गई है। आइए इसकी कीमत और अन्य खूबियों पर नजर डाल लेते हैं। 
 

BYD Atto 3 Price in UAE

BYD Atto 3 यूएई में लॉन्च कर दी गई है। कंपनी ने अपनी UAE की अधिकारिक वेबसाइट पर इसे लिस्ट भी कर दिया है, जहां इसकी कीमत भी बताई गई है। लिस्टिंग के मुताबिक UAE में Atto 3 का प्राइस (BYD Atto 3 price in UAE) AED 149900 (लगभग 33.5 लाख रुपये) है। इस मौके पर BYD के मिडल ईस्ट और अफ्रीका ऑटो सेल्स डिवीजन के जनरल मैनेजर हुआंग झीक्सुई ने कहा कि यूएई के वातावरण को समझते हुए उन्होंने इस क्षेत्र के लिए EV को ऑप्टिमाइज किया है। 
चूंकि अरब देशों में वातावरण काफी गर्म रहता है इसलिए इलेक्ट्रिक कार को उसी के हिसाब से तैयार किया गया है। इसके लिए कंपनी ने उच्च तापमान पर कार की हार्ड टेस्टिंग भी की है। ताकि लोकल यूजर्स को बीवाईडी की ओर से एक बेहतर इलेक्ट्रिक कार का अनुभव दिया जा सके। आइए इसकी पावर, रेंज और फीचर्स पर नजर डाल लेते हैं। 
 

BYD Atto 3 की पावर और रेंज

BYD Atto 3 में पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनॉज मोटर दी गई है जो कि 150 kW की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं इसमें 60.48kWh की पावरफुल बैटरी दी गई है। रेंज की बात करें तो BYD Atto 3 सिंगल चार्ज में 420 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। वहीं चार्जिंग समय की बात करें तो यह महज 50 मिनट में 0% से 80% तक चार्ज हो सकती है। स्पीड की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 7.3 सेकेंड में 0-100km की रेंज प्रदान कर सकती है।
 

BYD Atto 3 के सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो BYD Atto 3 में फ्रंट में ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर एयरबैग्स, साइड ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर एयरबैग्स, साइड कर्टन एयरबैग, फार-साइड एयरबैग मिलते हैं। इसके अलावा इस कार में सीट बेल्ट रिमाइंडर (फ्रंट और रियर), 360 व्यू मॉनीटर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), फ्रंट 2 राडार, रियर 4 रडार, ऑटो होल्ड, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक सिस्टम, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम , इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, हिल डिसेंट कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, फ्रंट कोलिशन वार्निंग, रियर कोलिशन वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, डोर ओपन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और रियर क्रॉस ट्रैफिक ब्रेक दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.