Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन ज्यादा रेंज और कई फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

कंपनी का कहना है कि उसने इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रोडक्शन में बढ़ोतरी के लिए सप्लाई चेन में भी सुधार किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 मार्च 2023 16:59 IST
ख़ास बातें
  • इसे तीन नए कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 60 शहरों में बेचा जाएगा
  • बजाज ऑटो ने बताया कि सप्लाई चेन में सुधार किया है

प्राइस 1.52 लाख रुपये (एक्स-शोरम, बेंगलुरु) है

देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Bajaj Auto ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन लॉन्च किया है। इसमें नए फीचर्स दिए गए हैं। इसकी रेंज में बढ़ाई गई है। कंपनी का कहना है कि उसने प्रोडक्शन में बढ़ोतरी के लिए सप्लाई चेन में भी सुधार किया है। नए बजाज चेतक का प्राइस 1.52 लाख रुपये (एक्स-शोरम, बेंगलुरु) है। 

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे तीन नए कलर्स, Matte Coarse Grey, Matte Caribbean Blue और Satin Black में उपलब्ध कराया गया है। इसमें एक बड़ा LCD डिजिटल कंसोल है, प्रीमियम टू-टोन्ड सीट और स्कूटर के कलर वाले रियर व्यू मिरर्स दिए गए हैं। इसके हेडलैम्प, इंडिकेटर्स और सेंट्रल ट्रिम एलिमेंट्स की चारकोल ब्लैक फिनिश है, जिससे यह मौजूदा वर्जन से अलग दिखता है। इसकी सिंगल चार्ज में ARAI सर्टिफाइड रेंज 108 किलोमीटर की है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इसकी वास्तविक रेंज लगभग 90 किलोमीटर है। इसके बैटरी साइज में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 2.88 kWh की है। इसमें 4.2 kW की PMS मोटर है जो 20  Nm का पीक टॉर्क देती है। 
Advertisement

नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बॉडी मेटल की है और इसमें चार्जर दिया गया है, जो चार घंटे में बैटरी को पूरी तरह चार्ज कर सकता है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और इसकी डिलीवरी अप्रैल से की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 60 शहरों में बेचा जाएगा। कंपनी की योजना मार्च के अंत तक इसकी बिक्री 85 शहरों में 100 से अधिक आउटलेट्स से करने की है। इनमें लगभग 40 चेतक एक्सपीरिएंस सेंटर्स शामिल हैं। इसे चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के मौजूदा वर्जन के  साथ बेचा जाएगा, जिसका प्राइस लगभग 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है। 

बजाज ऑटो ने बताया कि उसने वेंडर्स के साथ मिलकर सप्लाई चेन में सुधार किया है। इससे कंपनी प्रत्येक महीने 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्रोडक्शन कर सकेगी। इससे कुल कॉस्ट में भी कमी होगी। कंपनी ने चेतक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग 2006 में बंद कर दी थी। इसके बाद लगभग चार वर्ष पहले इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया गया था। कंपनी अगले वर्ष से यूरोप में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू करेगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.