Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिल रहे हैं Rs 15 हजार तक के बेनिफिट्स, कैश डिस्काउंट के साथ EMI ऑफर अलग से!

Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 15,000 रुपये से अधिक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। स्कूटर पर दिए जाने वाले डिस्काउंट व बेनिफिट्स गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, गोवा और अन्य राज्यों में भिन्न है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 फरवरी 2025 22:11 IST
ख़ास बातें
  • Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 15,000 रुपये से अधिक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं
  • राज्यों के हिसाब से अलग-अलग तरह के बेनिफिट्स मिलेंगे
  • कैश छूट, EMI डिस्काउंट, फ्री वारंटी या Halo Bit हेलमेट जैसे बेनिफिट शामिल

Photo Credit: Ather Energy

Ather Rizta को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। ई-स्कूटर को खास फैमिली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जिसमें कंपनी का कहना है कि भारत में मौजूद किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर में सबसे बड़ी सीट शामिल है। इसमें भरपूर स्टोरेज स्पेस मिलने का भी दावा किया जाता है। अब, कंपनी ने Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए खास 'February Family Treat' ऑफर पेश किया है, जो स्कूटर की खरीद पर 15,000 रुपये वैल्यू के बेनिफिट देता है। इसमें कैश डिस्काउंट भी शामिल है। Ather Rizta में वेरिएंट्स के हिसाब से अलग-अलग साइज के बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं। Rizta S में 2.9kWh की बैटरी आती है जो कि इसे 105 किलोमीटर तक रेंज दे सकती है। Rizta Z वेरिएंट में कंपनी ने फिर से बैटरी के लिए दो ऑप्शन दे दिए हैं। एक 2.9kW बैटरी के साथ आता है, जबकि दूसरा 3.7kWh बैटरी के साथ आता है। इसकी रेंज 125 किलोमीटर बताई गई है।
 

Ather Rizta February Family Treat offer explained

Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 15,000 रुपये से अधिक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। स्कूटर पर दिए जाने वाले डिस्काउंट व बेनिफिट्स गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, गोवा और अन्य राज्यों में भिन्न है। गुजरात में इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 10,000 रुपये का कैश बेनिफिट और क्रेडिट कार्ड EMI पर 7,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

वहीं, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और गोवा में निर्माता क्रेडिट कार्ड EMI पर 7,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, 4,999 रुपये कीमत की फ्री Eight70 वारंटी और 2,999 रुपये तक का फ्री Halo Bit हेलमेट ऑफर किया जा रहा है।

बचे हुए ऑपरेशनल राज्यों में Rizta पर 15,000 रुपये का कैश बेनिफिट और क्रेडिट कार्ड EMI पर 7,500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट शामिल है।
Advertisement
 

Ather Rizta specifications

Ather Rizta को कंपनी ने फैमिली स्कूटर के तौर पर लॉन्च किया है। यह स्कूटर 900mm लम्बी सीट के साथ आता है जिसके नीचे का कम्पार्टमेंट भी काफी बड़ा है। इसमें रोजमर्रा की जरूरतों का काफी सामान रखा जा सकता है। स्कूटर में कुल मिलाकर 56 लीटर का स्पेस मिल जाता है। वेरिएंट्स के हिसाब से इसमें बैटरी भी अलग अलग साइज में आती है। Rizta S में 2.9kWh की बैटरी आती है जो कि इसे 105 किलोमीटर तक चला सकती है। Rizta Z वेरिएंट में कंपनी ने फिर से बैटरी के लिए दो ऑप्शन दे दिए हैं। एक 2.9kW बैटरी के साथ आता है, जबकि दूसरा 3.7kWh बैटरी के साथ आता है। इसकी रेंज 125 किलोमीटर बताई गई है। 

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी के साथ कंपनी 5 साल, या फिर 60 हजार किलोमीटर तक वारंटी दे रही है। इसके अलावा यहां IP67 रेटिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है। Z मॉडल में 7 इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन फीचर भी है। Rizta S में डीपव्यू LCD डिस्प्ले दिया गया है जो कि Ather 450S में भी मिलता है। Rizta में कंपनी ने दो राइड मोड दिए हैं जिनमें Smart Eco और Zip शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप रफ्तार पर दौड़ सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ather Rizta, Ather Rizta Features, Ather Rizta Deal
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.